• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola Electric ने निपटाया व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर के साथ बकाया रकम का मामला

Ola Electric ने निपटाया व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर के साथ बकाया रकम का मामला

Ola Electric ने बताया कि Rosmerta के साथ बकाया रकम का मामला Ola Electric Technologies ने आपसी सहमति से निपटा लिया है

Ola Electric ने निपटाया व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर के साथ बकाया रकम का मामला

कंपनी ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है

ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की याचिका दायर की गई थी
  • यह विवाद आपसी सहमति से निपटा लिया गया है
  • कंपनी ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि उसकी यूनिट Ola Electric Technologies ने अपनी पूर्व व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर Rosmerta के साथ बकाया रकम का मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया है। इस बकाया रकम को लेकर Rosmerta ने Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की कार्यवाही शुरू करने के लिए याचिका दायर की थी। 

स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में Ola Electric ने बताया कि Rosmerta के साथ बकाया रकम का मामला Ola Electric Technologies ने आपसी सहमति से निपटा लिया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT), बेंगलुरु से इनसॉल्वेंसी से जुड़ी याचिका वापस लेने के लिए Rosmerta ने एक मेमो दाखिल किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि वह मजबूत कारोबारी संबंध बरकरार रखने और किन्हीं व्यावसायिक विवादों का समय पर निपटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स उपलब्ध कराने वाली Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems की ओर से Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी से जुड़ी दो अलग याचिकाएं दायर की गई थी। इन याचिकाओं में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने का कारण बताया गया था। Rosmerta Digital Services ने लगभग 22 करोड़ रुपये और Rosmerta Safety Systems ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की बकाया रकम का दावा किया था। 

हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि इन दावों पर विवाद है और वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है। कंपनी ने व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन खुद प्रोसेस करने की तैयारी की है। इससे पहले कंपनी ने व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस आउटसोर्स किया हुआ था। इसके  लिए कंपनी ने एक टीम बनाई है। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि इससे यह कॉस्ट घटकर लगभग 20 प्रतिशत हो जाएगी। कंपनी के एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए वेंडर Rosmerta को 1,500-1,800 रुपये का भुगतान किया जाता था। ओला इलेक्ट्रिक का अनुमान है कि यह खर्च घटकर लगभग 300 रुपये का हो सकता है। पिछले सप्ताह  हेवी इंडस्ट्रीज और रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्रीज ने फरवरी में कंपनी के व्हीकल्स की बिक्री और रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों का मिलान नहीं होने पर जानकारी मांगी थी। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया था कि फरवरी में उसकी बिक्री लगभग 25,000 व्हीकल्स की थी। हालांकि, एक सरकारी पोर्टल पर कंपनी के व्हीकल्स के लगभग 8,600 रजिस्ट्रेशंस ही दिख रहे हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि यह रजिस्ट्रेशन के अस्थायी तौर पर लंबित होने का मामला है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »