• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • मारूति सुजुकी की e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज

मारूति सुजुकी की e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज

कंपनी की e Vitara को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसे 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी विकल्पों में पेश किया जाएगा

मारूति सुजुकी की e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज

इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में इसे प्रदर्शित किया गया था
  • e Vitara में दो बैटरी कैपेसिटी के ऑप्शन होंगे
  • कंपनी ने e Vitara के प्राइस की जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की e Vitara में दो बैटरी कैपेसिटी के ऑप्शन होंगे। देश में पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, मारूति सुजुकी ने इस सेगमेंट में उतरने में देरी की है। 

कंपनी की e Vitara को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसे 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी विकल्पों में पेश किया जाएगा। e Vitara को कंपनी के 'Heartect-e' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। पिछले वर्ष इस इलेक्ट्रिक SUV को यूरोप में पेश किया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Show में कंपनी ने इसे प्रदर्शित किया था। e Vitara का 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ उपलब्ध होगा। इसकी सिंगल चार्ज में WLTP रेंज लगभग 344 किलोमीटर की है। इसका 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट फ्रंट-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों के साथ होगा। e Vitara के इन विकल्पों की रेंज 426 किलोमीटर तक की है। 

e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। e Vitara में पैनोरैमिक सनरूफ, ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट और वेटिलेटेड फ्रंट सीट मिलेगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए सात एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी ने e Vitara के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो सकता है। 

हाल ही में कंपनी ने e-Vitara की 2,900 से अधिक यूनिट्स को गुजरात के पीपावाव पोर्ट से 12 यूरोपीय देशों को भेजा था। कंपनी ने इसका जर्मनी, ब्रिटेन, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम को एक्सपोर्ट किया है। e-Vitara को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर मिला है। इस मार्केट में मारूति सुजुकी को Tata Motors और MG Motor से कड़ी टक्कर मिल सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  3. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  4. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  7. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  8. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  9. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  10. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »