• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में लॉन्च हुई BMW की इलेक्ट्रिक Mini Countryman SE All4, जानें प्राइस, फीचर्स

भारत में लॉन्च हुई BMW की इलेक्ट्रिक Mini Countryman SE All4, जानें प्राइस, फीचर्स

इस JCW थीम वाले वेरिएंट को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है। देश में इससे पहले Mini ने JCW Countryman All4 को लॉन्च किया था

भारत में लॉन्च हुई BMW की इलेक्ट्रिक Mini Countryman SE All4, जानें प्राइस, फीचर्स

इसकी अधिकतम स्पीड 180 kmph की है

ख़ास बातें
  • यह पेट्रोल से चलने वाली Countryman SE All4 से ज्यादा पावरफुल है
  • इसका शुरुआती प्राइस 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसमें ऑडियो के लिए Harman Kardon सिस्टम दिया गया है
विज्ञापन

देश में लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का सेगमेंट भी बढ़ रहा है। इस मार्केट में जर्मनी की लग्जरी कार मेकर BMW के ब्रांड Mini ने इलेक्ट्रिक Countryman SE All4 को लॉन्च किया है। इसका शुरुआती प्राइस 66.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। Countryman SE All4 के लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, JCW थीम वाले वेरिएंट को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है। देश में इससे पहले Mini ने JCW Countryman All4 को लॉन्च किया था।  Countryman All4 में नई ग्रिल और अलग लुक वाले हेडलैम्प दिए गए हैं। इसमें जेट ब्लैक रूफ मिलती है। JCW वेरिएंट के तौर पर इसमें ब्लैक स्ट्राइप्स और रूफ रेल्स हैं। Countryman SE All4 में 19 इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें LED डेटाइम रनिंग लैम्प (DRL), हेडलाइट्स और टेललाइट्स भी अलग डिजाइन के साथ हैं। इसे दो कलर्स - Legend Grey और Midnight Black में उपलब्ध कराया गया है। 

Countryman SE All4 में JCW थीम वाला स्टीरियरिंग व्हील और सीट्स दी गई हैं। इसकी ड्राइवर सीट को रिसाइल्ड 2D निटेड फैब्रिक से बनाया गया है। Countryman SE All4 में एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरैमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें OLED डिस्प्ले वायरलेस फोन मिररिंग, क्रूज कंट्रोल और 360 डिग्रीन कैमरा दिया गया है। इसके सेफ्टी फीचर्स में एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं। इसमें ऑडियो के लिए Harman Kardon सिस्टम दिया गया है। इसकी डुअल-मोटर 313 hp की पीक पावर और 494 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह पेट्रोल से चलने वाली Countryman SE All4 की तुलना में ज्यादा पावरफुल है। 

Mini का दावा है कि यह ऑल व्हील ड्राइव EV सिर्फ 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph तक पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 180 kmph की है। Countryman SE All4 की WLTP रेंज लगभग 440 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को DC फास्ट चार्जिंग (130 kW) से केवल 29 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हाल ही में BMW ने X1 LWB eDrive20 L M Sport इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया था। इसकी रेंज लगभग 531 किलोमीटर की है। X1 LWB की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की तमिलनाडु में चेन्नई की फैक्टरी में की जा रही है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  4. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  6. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  9. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  10. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »