• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Mahindra की XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को मिली 10,000 बुकिंग, 450 किलोमीटर से ज्यादा रेंज 

Mahindra की XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को मिली 10,000 बुकिंग, 450 किलोमीटर से ज्यादा रेंज 

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक XUV400 के लिए बुकिंग कंपनी ने 26 जनवरी से शुरू की थी

Mahindra की XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को मिली 10,000 बुकिंग, 450 किलोमीटर से ज्यादा रेंज 

कंपनी की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है

ख़ास बातें
  • इसके लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी
  • इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra की XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को 10,000 से अधिक बुकिंग मिली है। इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक XUV400 के लिए बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हुई थी। कंपनी ने बताया कि इन ऑर्डर्स को डिलीवर करने में लगभग सात महीने लगेंगे। 

कंपनी की यह पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है। महिंद्रा ने इससे पहले बताया था कि उसकी योजना इसकी शुरुआती 20,000 यूनिट्स को एक वर्ष में डिलीवर करने की है। इसकी शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके लिए बुकिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए कराई जा सकती है। 

इसका प्राइस 18.99 रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। इसके शुरुआती प्राइसेज कंपनी को मिलने वाली पहली 5,000 बुकिंग के लिए लागू हैं। इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हो  सकती है। इसका मुकाबला Tata Nexon EV, Hyundai Kona EV और MG ZS EV से होगा। इसे पांच कलर्स - आर्कटिंग ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपाली ब्लैक और इनफिनिटी ब्लू में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें सैटिन कॉपर का डुअल टोन ऑप्शन भी होगा। कंपनी का दावा है कि नॉन-लग्जरी सेगमेंट में XUV400 में सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने की क्षमता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि यह केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph की है। इसमें तीन विभिन्न ड्राइविंग मोड, Fun Fast और Fearless हैं। 

XUV400 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी मिलेगी। इसकी बैटरी और मोटर के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी होगी। Mahindra XUV400 का EC लोअर वेरिएंट है। इसकी 34.5 kWh की लिथियम-आयन बैटरी सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की रेंज देती है। XUV400 EL में 39.4 kWh की लिथियन-आयन बैटरी है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 456 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें पावर 150 PS और टॉर्क 310 Nm का है। यह 7.2 kW के चार्जर के साथ आती है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी है।  टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष के अंत में 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का आंकड़ा हासिल किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »