• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Komaki LY इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट, 21,000 रुपये हुआ सस्ता

Komaki LY इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट, 21,000 रुपये हुआ सस्ता

इस डिस्काउंट के बाद Komaki LY का प्राइस 1,34,999 रुपये से घटकर 1,13,999 रुपये हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल बैटरी (62V32AH) दी गई है

Komaki LY इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फेस्टिव सीजन में भारी डिस्काउंट, 21,000 रुपये हुआ सस्ता

यह डिस्काउंट दिवाली तक उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल बैटरी (62V32AH) दी गई है
  • इसमें तीन गियर मोड - Eco, Sports और Turbo हैं
  • यह 60 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Komaki ने फेस्टिव सीजन के दौरान अपने LY डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस में कटौती की है। इसका प्राइस 21,000 रुपये घटाया गया है। यह डिस्काउंट दिवाली तक वैध होगा। Komaki को उम्मीद है कि इससे पीक सीजन के दौरान उसकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। 

इस डिस्काउंट के बाद Komaki LY का प्राइस 1,34,999 रुपये से घटकर 1,13,999 रुपये हो गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डुअल बैटरी (62V32AH) दी गई है। इन बैट्रीज को रिमूव कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में पांच घंटे से कम लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की TFT स्क्रीन में नेविगेशन, ब्लूटूथ, कॉलिंग और कुछ अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इसमें तीन गियर मोड - Eco, Sports और Turbo हैं। Komaki LY में 3,000 वॉट हब मोटर/38 AMP कंट्रोलर, पार्किंग असिस्ट और क्रूज कंट्रोल भी मिलते हैं। इसकी प्रति बैटरी और प्रति चार्ज रेंज लगभग 85 किलोमीटर की है। यह 60 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। 

हाल ही में Komaki ने TN 95 इलेक्ट्रिक स्कूटर के अपडेटेड वर्जन पेश किए थे। TN 95 का पहला वर्जन 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इसका प्राइस 1,31,035 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 180 किलोमीटर रेंज का भी विकल्प है। इसका प्राइस 1,39,871 रुपये का है। इसकी TFT स्‍क्रीन मेंनेविगेशन, वायरलेस कंट्रोल, कॉलिंग और साउंड सिस्‍टम कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। यह डुअल एलईडी हैंडलैंप के साथ है। TN 95 में तीन राइडिंग मोड - इको, स्पोर्ट्स और टर्बो है। इसमें डुअल डिस्‍क ब्रे‍क सिस्‍टम है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 85 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसे मेटल ग्रे और चेरी रेड कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

पिछले महीने Komaki ने Venice इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपग्रेड किया था। इसमें अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के साथ ही डिटैचेबल ऐप बेस्ड स्मार्ट बैट्रीज जोड़ी गई हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी में इस्तेमाल किए गए सेल्स में आयरन है जिससे ये अधिक सुरक्षित बनती हैं। इसका शुरुआती प्राइस 1,67,500 रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को पांच घंटे से कम में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »