• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 180Km रेंज के साथ आए Komaki के नए ‘TN 95’ इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, Rs 799 में कराएं बुक

180Km रेंज के साथ आए Komaki के नए ‘TN 95’ इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, Rs 799 में कराएं बुक

Komaki TN 95 Electric Scooter: यह 2023 मॉडल है, जो डुअल एलईडी हैडलैंप्‍स के साथ आता है।

180Km रेंज के साथ आए Komaki के नए ‘TN 95’ इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, Rs 799 में कराएं बुक

Photo Credit: komaki.in

‘टीएन 95’ में इको, स्पोर्ट्स और टर्बो नाम से 3 राइडिंग मोड दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • इसकी एक्‍स शो-रूम कीमत 1,31,035 रुपये से शुरू होती है
  • इसे कई हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है
  • इको, स्पोर्ट्स और टर्बो नाम से 3 राइडिंग मोड मिलते हैं
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वीकल का मार्केट रफ्तार पकड़ रहा है। सबसे ज्‍यादा खरीदे जा रहे हैं इलेक्ट्रिक स्‍कूटर। इस सेगमेंट में स्‍टार्टअप्‍स भी जोर लगा रहे हैं। कई ऐसे ब्रैंड अपने प्रोडक्‍ट्स ला रहे हैं, जिनके नाम भी पहले सुने नहीं गए, हालांकि अपनी खूबियों, परफॉर्मेंस और प्राइस से कई स्‍कूटर लोगों को पसंद आ रहे हैं। इलेक्ट्रिक वीकल मेकर कोमाकी (Komaki) की कोशिश भी लोगों को आकर्षक और फीचर पैक्‍ड वीकल देने की है। उसने अपने TN 95 (टीएन 95 ) ई-स्‍कूटर के अपडेटेड वर्जन पेश किए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। 

कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्‍कूटर मॉडलों को पेश किया है। ‘टीएन 95' का पहला वर्जन 150 किलोमीटर तक रेंज ऑफर करता है। इसकी एक्‍स शो-रूम कीमत 1,31,035 रुपये से शुरू होती है। टीएन 95 को 180 किलोमीटर रेंज में भी लिया जा सकता है, जिसके एक्‍स शो-रूम प्राइस 1,39,871 रुपये हैं।  

‘टीएन 95' में एक TFT स्‍क्रीन भी लगाई गई है। इससे गाड़ी चलाते समय ऑन-बोर्ड नेविगेशन, वायरलैस कंट्रोल, गाड़ी चलाते समय कॉलिंग फैसिलिटी और साउंड सिस्‍टम कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं। यह 2023 मॉडल है, जो डुअल एलईडी हैडलैंप्‍स के साथ आता है। 

‘टीएन 95' में इको, स्पोर्ट्स और टर्बो नाम से 3 राइडिंग मोड दिए गए हैं। डुअल डिस्‍क ब्रे‍क सिस्‍टम का इसमें इस्‍तेमाल हुआ है। यह 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से दौड़ सकता है और मेटल ग्रे व चेरी रेड कलर ऑप्‍शंस में आता है। कोमाकी का दावा है कि उसके ई-स्‍कूटर में लगी बैटरी आग नहीं पकड़ती। 4 से 5 घंटों में चार्ज हो जाती है। बैटरी को ऐप पर मॉनिटर किया जा सकता है। स्‍कूटरों की बुकिंग शुरू हो गई है। महज 799 रुपये देकर स्‍कूटर को बुक कराया जा सकता है। कोमाकी ने अपनी वेबसाइट में बताया है कि उसकी एक हजार से ज्‍यादा डीलरशिप और सर्विस पाटर्नर हैं। कंपनी ने 10 से 15 दिनों में डिलिवरी की बात कही है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »