• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Jaguar की तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी, 764 Km तक होगी रेंज

Jaguar की तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी, 764 Km तक होगी रेंज

जगुआर की मौजूदा कारों की तुलना में EV का डिजाइन काफी अलग होगा। इनमें नेक्स्ट जेनरेशन XJ सबसे आगे होगी

Jaguar की तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की तैयारी, 764 Km तक होगी रेंज

इनमें नेक्स्ट जेनरेशन XJ सबसे आगे होगी

ख़ास बातें
  • जगुआर की मौजूदा कारों की तुलना में EV का डिजाइन काफी अलग होगा
  • इनका डिजाइन जगुआर के नए JEA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा
  • ये ऑल व्हील ड्राइव, फोर-व्हील स्टीयरिंग के साथ होंगे
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors के कंट्रोल वाली Jaguar ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ने की योजना बनाई है। जगुआर की मौजूदा कारों की तुलना में EV का डिजाइन काफी अलग होगा। इनमें नेक्स्ट जेनरेशन XJ सबसे आगे होगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जगुआर की योजना तीन EV लॉन्च करने की है। इनका डिजाइन जगुआर के नए JEA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। Range Rover के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए मौजूद MLA प्लेटफॉर्म से यह बिल्कुल अलग होगा। इन EV में कम से कम 450 हॉर्सपावर का आउटपुट होगा। इनकी रेंज 619 से 764 किलोमीटर तक होगी। ये ऑल व्हील ड्राइव, फोर-व्हील स्टीयरिंग और फास्ट चार्जिंग की क्षमता के साथ होंगे। इनकी बैटरी को केवल 13 मिनट में 10 से लेकर 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। जगुआर का आइकॉनिक एंबलेम भी इन पर नजर नहीं आएगा इनके फ्रंट में जगुआर लिखा दिखेगा। 

इसके अलावा इनमें रियर विंडो की जगह डिजिटल मिरर दिए जा सकते हैं। जगुआर की फोर-डोर GT को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। XJ और Bentley Bentayga के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अगर जगुआर की यह योजना सफल रहती है तो लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में एक नया स्टैंडर्ड तय हो सकता है। 

भारत में EV का मार्केट मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुना हुआ है। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys के डेटा के अनुसार, पहली छमाही में EV की बिक्री 48,000 यूनिट्स की थी। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं। इस मार्केट में कंपनी के पास 72 प्रतिशत की हिससेदारी है। टाटा मोटर्स की Tiago, Nexon और Tigor सबसे अधिक बिक्री वाले EV में शामिल हैं। इसके बाद MG Motor और Mahindra हैं, जिनके पास EV के मार्केट में क्रमशः 10.8 प्रतिशत और 9 प्रतिशत हिस्सेदारी है। देश में सबसे अधिक बिकने वाली EV टाटा मोटर्स की Tiago है। इसके बाद इसी कंपनी की Nexon और Tigor हैं। महिंद्रा की XUV400 इस मार्केट में चौथे पायदान पर है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla भी भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर ही है। इसकी योजना फैक्टरी लगाने की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  5. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  6. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  7. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  8. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  9. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  10. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »