• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की जल्द शुरू होगी डिलीवरी, 18 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की जल्द शुरू होगी डिलीवरी, 18 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है

Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की जल्द शुरू होगी डिलीवरी, 18 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

इसमें छह एयरबैग, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी की डीलरशिप्स यह इलेक्ट्रिक SUV पहुंचना शुरू हो गई है
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai ने हाल ही में Creta Electric को लॉन्च किया था। कंपनी की डीलरशिप्स यह इलेक्ट्रिक SUV पहुंचना शुरू हो गई है। इससे क्रेटा इलेक्ट्रिक की डिलीवरी जल्द शुरू होने का संकेत मिल रहा है। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 25,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV के कई फीचर्स इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान हैं। हालांकि, इसमें कुछ अपग्रेड भी किए गए हैं। ह्यंडई ने इसके केबिन में बदलाव किए हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक में थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा। इसमें स्टीयरिंग कॉलम के दायीं ओर गियर सेलेक्टर दिया जाएगा। इसका कारण क्रेटा इलेक्ट्रिक में शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम का होना है जो गियर शिफ्ट और ट्रांसमिशन के बीच मैकेनिकल लिंकेज के बजाय इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शंस का इस्तेमाल करता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलेगी। 

क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से क्रेटा इलेक्ट्रिक का फ्रेम काफी मजबूत है और यह ड्राइविंग का सुरक्षित एक्सपीरिएंस देगा। इसमें छह एयरबैग, ISOFIX, डिस्क ब्रेक्स, सराउंड व्यू मॉनिटर, रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। इसके साथ ही क्रेटा इलेक्ट्रिक में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल 2 भी मिलेगा। 

इसका मुकाबला Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV, Mahindra & Mahindra की BE 6 और Maruti Suzuki की e Vitara से होगा। यह फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध है। इसे आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए 51.4 kWh और 42 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। कंपनी ने बताया है कि इसके 51.4 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 473 किलोमीटर की है। इसका 42 kWh का बैटरी पैक लगभग 390 किलोमीटर की रेंज देगा। इस इलेक्ट्रिक SUV को DC चार्जिंग के इस्तेमाल से केवल 58 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »