• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए 600 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस लगाएगी Hyundai

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए 600 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस लगाएगी Hyundai

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki के बाद Hyundai का दूसरा स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए 600 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस लगाएगी Hyundai

कंपनी की अगले वर्ष अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की तैयारी है

ख़ास बातें
  • देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में मारूति के बाद Hyundai का दूसरा स्थान है
  • ये चार्जिंग स्टेशंस हाइवेज के पास और बड़े शहरों में लगाए जाएंगे
  • ह्यंडई की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) के लिए 600 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस लगाने की घोषणा की है। ये चार्जिंग स्टेशंस हाइवेज के पास और बड़े शहरों में लगाए जाएंगे। EV की संख्या को तेजी से बढ़ाने के लिए मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का होना महत्वपूर्ण है। 

हाल ही में भारत में स्टॉक मार्केट पर लिस्टिंग कराने वाली ह्युंडई ने तमिलनाडु में 2027 तक लगभग 100 EV चार्जिंग स्टेशंस लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता किया है। ह्युंडई और इसकी सहयोगी फर्म Kia ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लोकलाइजेशन को बढ़ाने के लिए Exide Industries के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत, ह्युंडई और Kia की इलेक्ट्रिक कारों में देश में बनी बैट्रीज का इस्तेमाल किया जाएगा। 

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki के बाद Hyundai का दूसरा स्थान है। EV के सेगमेंट में Tata Motors और Mahindra & Mahindra ने काफी इनवेस्टमेंट किया है। ह्यंडई ने भी तेजी से बढ़ रहे इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगभग 2.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी की अगले वर्ष अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की तैयारी है। इससे ह्यंडई को EV और अन्य व्हीकल्स की डिमांड को पूरा करने में सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सब्सिडी देने सहित कुछ उपाय किए गए हैं। 

कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले ह्युंडई ने देश में अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल Kona को बंद कर दिया था। कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत में अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। यह क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। ह्यंडई की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स को पार कर गई थी। देश में कंपनी की इस पहली SUV को लगभग नौ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में बहुत से मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ह्यंडई की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की भी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »