• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • FASTag Annual Pass: एक बार रिचार्ज करो और टेंशन खत्म! क्या है एनुअल पास और कैसे करें एक्टिव? यहां जानें

FASTag Annual Pass: एक बार रिचार्ज करो और टेंशन खत्म! क्या है एनुअल पास और कैसे करें एक्टिव? यहां जानें

इस नए फास्टैग एनुअल पास को केवल नॉन-कॉमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स (कार, जीप, वैन) के लिए लॉन्च किया गया है।

FASTag Annual Pass: एक बार रिचार्ज करो और टेंशन खत्म! क्या है एनुअल पास और कैसे करें एक्टिव? यहां जानें

Photo Credit: Paytm

Annual Pass की वैधता केवल नेशनल हाईवेज (Nationa­l Highways) और एक्सप्रेसवे (Expressways) तक सीमित है

ख़ास बातें
  • 15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag Annual Pass
  • 3,000 रुपये में 200 टोल ट्रिप्स या 1 साल की वैधता, जो पहले पूरा होगा
  • बिना नया FASTag लिए Rajmarg Yatra ऐप से सीधे एक्टिवेट किया जा सकता है
विज्ञापन

सड़क यात्रा अब पहले से भी आसान और किफायती होने वाली है, क्योंकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) FASTag Annual Pass स्कीम को 15 अगस्त 2025 से लागू करने जा रही है, जिसमें अब कुछ ही दिन बचे हैं। इससे ट्रैवलर्स की साल भर के फास्टैग रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाएगी। इसके तहत एक वार्षिक पास के जरिए 200 टोल प्लाजा या 1 साल का कवरेज मिलेगा। सरकार ने इस स्कीम के द्वारा ट्रैफिक फ्लो सुधारना और टोल प्रॉसेसिंग को आसान बनाना ही मकसद दिखाया है। यहां हमने इससे जुड़ी सभी जानकारियां दी हैं।

FASTag Annual Pass price, eligibility

इस नए फास्टैग एनुअल पास को केवल नॉन-कॉमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स (कार, जीप, वैन) के लिए लॉन्च किया गया है। इस पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है और इसमें 200 टोल ट्रिप्स या एक साल तक कोई रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा। कंपनी और सरकार दोनों की योजना यह है कि रोजाना कई बार रिचार्ज करने वाले लोगों को अब टाइम और पैसा दोनों बचे।

How to buy FASTag Annual Pass?

एनुअल पास लेने के लिए आपको नया FASTag नहीं खरीदना होगा, क्योंकि यह केवल उन एक्टिव और लेगिटिमेटेड FASTag पर काम करेगा, जिनमें व्हीकल और KYC डिटेल्स लिंक्ड हो। इसका मतलब है कि आपको नया टैग या रजिस्ट्रेशन नहीं करना है, बस Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप या NHAI की वेबसाइट पर लॉग इन करें और Pass खरीदें।

FASTag Annual Pass terms & conditions

Annual Pass की वैधता केवल नेशनल हाईवेज (Nationa­l Highways) और एक्सप्रेसवे (Expressways) तक सीमित है, यानी स्टेट हाईवे या शहरी टोल प्लाजा पर यह काम नहीं करेगा।

FASTag Annual Pass benefits

इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब बार-बार रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिलेगी और टोल प्लाजा पर खर्च होने वाले समय में भारी कमी आने की उम्मीद है। लोकल यूसेज में प्रति ट्रिप 15 रुपये तक बेनिफिट मिल सकता है, जबकि लंबी दूरी की यात्रा में और अधिक पैसों की बचत की उम्मीद है।

FASTag Annual Pass क्या है?

यह एक नया सब्सक्रिप्शन-प्लान है जिसमें 3,000 रुपये के सालाना चार्ज पर यूजर्स को 200 टोल ट्रिप्स या 1 साल तक FASTag रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह स्कीम कब से शुरू हो रही है?

FASTag Annual Pass की स्कीम 15 अगस्त 2025 से लागू होगी।

क्या सभी गाड़ियां इसका फायदा उठा सकती हैं?

नहीं, यह स्कीम सिर्फ नॉन-कमर्शियल प्राइवेट व्हीकल्स (जैसे कार, SUV, MPV) के लिए है।

इस Pass को कैसे खरीदा जा सकता है?

Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की वेबसाइट पर जाकर FASTag ID से लॉगइन करके Annual Pass लिया जा सकता है।

क्या इसके लिए नया FASTag लेना होगा?

नहीं, अगर आपका FASTag पहले से एक्टिव और KYC-वेरिफाइड है, तो उसी पर Annual Pass एक्टिवेट किया जा सकता है।

क्या यह सभी टोल प्लाजाज पर काम करेगा?

नहीं, यह Pass सिर्फ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही वैध होगा। स्टेट टोल्स या शहरी टोल प्लाजाज पर नहीं।

यह कितने समय तक वैलिड होगा?

यह या तो 200 ट्रिप्स तक या 1 साल की अवधि तक वैध रहेगा, जो पहले पूरा होगा वही लागू होगा।

क्या यह स्कीम ट्रांसफरेबल है?

नहीं, Annual Pass FASTag टैग और उससे जुड़े व्हीकल से लिंक रहेगा, किसी और गाड़ी में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NHAI, FASTag, FASTag Annual Pass
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »