• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla ने भारत में इंस्टॉल किया पहला Supercharger स्टेशन, चार्जिंग की कीमत 14 रुपये से शुरू

Tesla ने भारत में इंस्टॉल किया पहला Supercharger स्टेशन, चार्जिंग की कीमत 14 रुपये से शुरू

Tesla के इस चार्जिंग स्टेशन में चार V4 Supercharging स्टॉल्स हैं जो DC फास्ट चार्जिंग 250 kW की रफ्तार से कर सकते हैं और चार आसीमित 11 kW AC (Destination) चार्जर भी हैं।

Tesla ने भारत में इंस्टॉल किया पहला Supercharger स्टेशन, चार्जिंग की कीमत 14 रुपये से शुरू

Photo Credit: Tesla

ख़ास बातें
  • Tesla ने मुंबई BKC में भारत का पहला Supercharger स्टेशन लॉन्च किया
  • 4 DC Superchargers और 4 AC चार्जर, ₹24/kWh रेट पर फास्ट चार्जिंग सुविधा
  • Tesla ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं पूरा चार्जिंग प्रोसेस
विज्ञापन

Tesla ने भारत में अपनी पहला Supercharger स्टेशन इंस्टॉल कर दिया है और इसे मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में लगाया गया है। यह स्टेप सिलिकॉन वैली स्थित कंपनी की भारत में EV इन्फ्रास्ट्रक्चर रणनीति का दूसरा बड़ा कदम है, जो कुछ हफ्ते पहले मुंबई में कंपनी के पहले शो-रूम के साथ शुरू हुई थी। Supercharger से जुड़ी यह खबर जुलाई-अगस्त की सबसे बड़ी EV शुरुआत मानी जा रही है।

Tesla के इस चार्जिंग स्टेशन में चार V4 Supercharging स्टॉल्स हैं जो DC फास्ट चार्जिंग 250 kW की रफ्तार से कर सकते हैं और चार आसीमित 11 kW AC (Destination) चार्जर भी हैं। Supercharger रेट 24 रुपये प्रति kWh है, जबकि AC चार्जिंग 14 रुपये प्रति kWh में उपलब्ध है। Tesla का कहना है कि एक Model Y पर यह DC सुपरचार्ज 15 मिनट में लगभग 267 Km की रेंज जोड़ सकता है, यानि मुंबई से पुणे का लगभग राउंड ट्रिप हो सकता है।

चार्जिंग पूरी तरह से Tesla ऐप से कंट्रोल की जाती है, जिसमें यूजर ऐप में चार्जर की उपलब्धता देख सकता है, अपनी बैटरी प्री‑कंडीशन कर सकता है, स्टॉल पर लगाकर तुरंत चार्जिंग स्टार्ट कर सकता है। ऐप से पेमेंट, स्टेटस अपडेट और पूरा चार्जिंग मोनिटरिंग होता है और इसके लिए कोई लॉगइन या पेमेंट स्क्रीन नहीं चाहिए।

Tesla का मानना है कि यह पहला Supercharger स्टेशन देश भर में आठ लोकेशन्स में फैलने वाला नेटवर्क बनाने की शुरुआत है। इसके अंतर्गत नवी मुंबई, ठाणे, लोअर परेल और आगे दिल्ली NCR (ऐरोसिटी, साकेत, गुरुग्राम और नॉएडा) शामिल हैं। Tesla की वेबसाइट और सोशल मीडिया में बताया गया कि ये नेटवर्क इंटर-सिटी EV ट्रैवेल को आसान बनाएगा।

मुंबई में Experience Centre खोलने के अलावा Tesla ने चार्जिंग नेटवर्क फैलाने और सर्विसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्थित करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें कुर्ला वेस्ट में 24,500 वर्ग फुट वाला सर्विस सेंटर भी जल्दी शुरू होगा।

Tesla ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई BKC में अपना पहला Experience Centre लॉन्च किया था। वहां Model Y की दो वेरिएंट्स - Standard RWD और Long Range RWD को डिप्लॉय किया गया था, जिसकी डिलीवरी Q3-Q4 2025 तक शुरू हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »