• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को गिफ्ट करें ये टेक गैजेट, 2 हजार से भी कम आएगा खर्च

रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को गिफ्ट करें ये टेक गैजेट, 2 हजार से भी कम आएगा खर्च

अगर आप भी अपनी बहन को 2 हजार रुपये के बजट में कुछ टेक गैजेट देने का सोच रहे हैं तो इन 5 ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं।

रक्षा बंधन पर अपनी बहनों को गिफ्ट करें ये टेक गैजेट, 2 हजार से भी कम आएगा खर्च

Photo Credit: Pexels/Ravi Roshan

रक्षाबंधन 9 अगस्त को आ रहा है।

ख़ास बातें
  • भाई और बहनों का सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन 9 अगस्त को आ रहा है।
  • टेक्नोलॉजी के इस दौर में गिफ्ट देने का तरीका भी बदल गया है।
  • 2 हजार रुपये के बजट में बहनों को टेक गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

भाई और बहनों का सबसे पवित्र त्योहार 9 अगस्त को आ रहा है, जिसे भारत में भाई और बहनों के द्वारा बहुत ही प्रेम के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहने भाई के हाथों पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें प्रेम के साथ उपहार देते हैं। टेक्नोलॉजी के इस दौर में गिफ्ट देने का तरीका भी बदल गया है। अगर आप भी अपनी बहन को 2 हजार रुपये के बजट में कुछ टेक गैजेट देने का सोच रहे हैं तो इन 5 ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं। अमेजन पर मौजूदा स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, स्पीकर और हेडफोन अच्छे खास ऑफर के साथ उपलब्ध हैं। आइए इन रक्षा बंधन गिफ्ट आइडिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord Buds 3
OnePlus Nord Buds 3 अमेजन पर 1,899 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। OnePlus Nord Buds 3 में 32Db एक्टिव नॉयज कैंसलेशन सपोर्ट दिया गया है। बैटरी 10 मिनट चार्ज होकर 11 घंटे तक चल सकती है। वहीं फुल चार्ज में केस के साथ 43 घंटे तक चलती है।

Redmi Watch 5 Active
Redmi Watch 5 Active अमेजन पर 1,999 रुपये में लिस्ट की गई है। Redmi Watch 5 Active में मैटल बॉडी के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। यह वॉच एडवांस AI नॉयज कैंसलेशन का सपोर्ट करती है। इस वॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 18 दिनों तक चलती है। यह स्मार्टवॉच बिल्ट इन एलेक्सा के साथ आती है।

Boult Trail Pro
Boult Trail Pro ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1,599 रुपये में लिस्टेड है। Boult Trail Pro में 2.01 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 600 निट्स ब्राइटनेस है। यह वॉच  ब्लूटूथ कॉलिंग, 250+ वॉचफेस, 120+ स्पोर्ट्स मोड, SpO2 और AI वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट करती है।

boAt Rockerz 421
boAt Rockerz 421 अमेजन पर 1,299 रुपये में लिस्ट किया गया है। boAt Rockerz 421 में दी गई बैटरी 40 घंटे तक चलती है। हेडफोन में 40mm ड्राइवर दिए गए हैं जो कि लो लेटेंसी (40ms), ENx टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड कंट्रोल का सपोर्ट करते हैं। हेडफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.4 शामिल है।

Mivi Fort Q26 Soundbar
Mivi Fort Q26 Soundbar अमेजन पर 1,599 रुपये में लिस्टेड किया गया है। Mivi Fort Q26 Soundbar में 26W पावरफुल ऑडियो मिलती है। ड्यूल फुल रेंज 2.0 चैनल स्पीकर के साथ कई इनपुट मोड मिलते हैं। इसमें 2500mAh की बैटरी दी गई है जो कि फुल चार्ज होकर 6 घंटे तक चल सकती है। इन्हें टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं या फोन से चला सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »