EV की सेल्स बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार देगी 14,335 करोड़ रुपये की सब्सिडी

PM E-DRIVE के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक एंबुलेंस और इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए 3,679 करोड़ रुपये की सब्सिडी/डिमांड इंसेंटिव उपलब्ध कराए जाएंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2024 22:22 IST
ख़ास बातें
  • इसका उद्देश्य बसों, एंबुलेंस और ट्रकों सहित EV को बढ़ावा देना है
  • इसमें इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 4,391 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देने के लिए भी इस स्कीम में फंड उपलब्ध कराया गया है

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 14,335 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को स्वीकृति दी है। इसका उद्देश्य बसों,  एंबुलेंस और ट्रकों सहित EV को बढ़ावा देना और पॉल्यूशन को घटाना है। इन योजनाओं में PM Electric Drive Revolution in Innovative Vehicle Enhancement (PM E-DRIVE) और PM-eBus Sewa-Payment Security Mechanism (PSM) शामिल हैं। 

PM E-DRIVE के लिए लगभग 10,900 करोड़ रुपये और PSM के लिए लगभग 3,435 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा। इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया कि पॉल्यूशन को घटाने के लिए PM E-DRIVE काफी मददगार हो सकती है। इस स्कीम के तहत, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक एंबुलेंस और इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए 3,679 करोड़ रुपये की सब्सिडी/डिमांड इंसेंटिव उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना से 24.79 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, लगभग 3.16 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और 14,028 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने में मदद की जाएगी। 

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस योजना के तहत EV खरीदने वालों को डिमांड इंसेंटिव उपलब्ध कराने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ई-वाउचर लाएगी। EV खरीदने पर इस योजना के पोर्टल पर खरीदार के लिए ई-वाउचर जेनरेट किया जाएगा। PM E-DRIVE के तहत इलेक्ट्रिक एंबुलेंस के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह मरीजों के आरामदायक ट्रांसपोर्टेशन के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की कोशिश है। इलेक्ट्रिक एंबुलेंस के प्रदर्शन और सुरक्षा के मापदंडों के लिए इससे जुड़े स्टेकहोल्डर्स के साथ भी विचार विमर्श किया जाएगा। 

इसके अलावा राज्यों के परिवहन निगमों और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की ओर से इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए 4,391 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए डिमांड का आकलन 40 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले बड़े शहरों में CESL करेगी। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद शामिल हैं। पॉल्यूशन फैलने के बड़े कारणों में डीजल से चलने वाले ट्रक शामिल हैं। इलेक्ट्रिक ट्रकों को बढ़ावा देने के लिए भी इस स्कीम में फंड उपलब्ध कराया गया है। सरकार की योजना 2030 तक ऑटोमोबाइल की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ाने की है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.