EV मेकर VinFast जल्द शुरू करेगी भारत में फैक्टरी

VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु में बनाई जा रही है। इस फैक्टरी में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाएगा

EV मेकर VinFast जल्द शुरू करेगी भारत में फैक्टरी

टेस्ला की तरह VinFast ने भी EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने की मांग की थी

ख़ास बातें
  • भारत में VinFast की फैक्टरी 30 जून को शुरू हो सकती है
  • इस फैक्टरी में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी होगा
  • टेस्ला की तरह VinFast ने भी EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने की मांग की थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल VinFast की भारत में फैक्टरी 30 जून को शुरू हो सकती है। वियतनाम की यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने का प्रयास कर रही है। VinFast की योजना इंडोनेशिया में भी अक्टूबर में फैक्टरी लगाने की है। 

कंपनी के फाउंडर, Pham Nhat Vuong ने शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में कहा कि भारत में VinFast की फैक्टरी 30 जून को शुरू हो सकती है। VinFast ने अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना में अपनी फैक्टरी की शुरुआत को तीन वर्ष के लिए टाल दिया है। इसकी योजना वियतनाम में इस वर्ष दो लाख व्हीकल्स से अधिक की डिलीवरी की है। Vuong ने पिछले दो वर्षों में कंपनी में लगभग एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। 

VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु में बनाई जा रही है। इस फैक्टरी में बनने वाले EV की देश में बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। टेस्ला की तरह VinFast ने भी EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाने की मांग की थी। इम्पोर्ट किए जाने वाले EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने का Tata Motors जैसी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां विरोध कर रही हैं। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े व्हीकल मार्केट भारत में केंद्र सरकार की ओर से EV पर इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी करने पर विचार किया जा रहा है लेकिन इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। देश में कारों की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है। सरकार ने इसे 2030 तक बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। VinFast की इस फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग 1.5 लाख यूनिट्स की होगी। 

हाल ही में कंपनी ने भारत में  Vf7 SUV को पेश किया था। इससे पहले कंपनी के कुछ मॉडल्स की टेस्टिंग को देखा गया था। देश के मार्केट में चीन की BYD के बाद यह एंट्री करने वाली दूसरी पूरी तरह EV कंपनी है। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला भी जल्द देश में बिजनेस शुरू कर सकती है। इस अमेरिकी कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में खोला जा सकता है। शुरुआत में टेस्ला जर्मनी में अपनी फैक्टरी से व्हीकल्स का इम्पोर्ट कर सकती है। मस्क ने व्हीकल्स के इम्पोर्ट पर टैक्स लगाने की भी मांग की है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  7. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »