• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Elon Musk की टेस्ला को भारत में लग सकता है झटका, कंपनी को टैक्स में छूट मिलनी मुश्किल

Elon Musk की टेस्ला को भारत में लग सकता है झटका, कंपनी को टैक्स में छूट मिलनी मुश्किल

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टेस्ला को सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और EV की मैन्युफैक्चरिंग करने को कहा है

Elon Musk की टेस्ला को भारत में लग सकता है झटका, कंपनी को टैक्स में छूट मिलनी मुश्किल

देश में इम्पोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स पर 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक का टैक्स लगता है

ख़ास बातें
  • टेस्ला ने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट टैक्स में छूट देने का निवेदन किया था
  • सरकार ने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की भारत में बिजनेस शुरू करने की योजना को झटका लग सकता है। टेस्ला ने केंद्र सरकार से इम्पोर्ट टैक्स में छूट देने का निवेदन किया था। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस निवेदन पर कोई फैसला नहीं होने का संकेत मिला है। 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि EV सेक्टर में सरकार की ओर से किसी कंपनी को कोई विशेष इंसेंटिव उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। उनका कहना था कि अगर सरकार इस तरह का इंसेंटिव देने पर विचार करेगा तो यह सभी EV कंपनियों के लिए होगा। हालांकि, इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। लगभग दो वर्ष पहले टेस्ला ने सरकार से EV पर 40 प्रतिशत का इम्पोर्ट टैक्स लगाने का निवेदन किया था। देश में इम्पोर्ट किए जाने वाले व्हीकल्स  पर 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक का टैक्स लगता है। टेस्ला के लिए किसी विशेष रियायत के बारे में पूछने पर, अधिकारी ने बताया कि पॉलिसी किसी विशेष कंपनी के लिए नहीं होगी। यह हमेशा सभी कंपनियों पर लागू होगी। 

उन्होंने कहा कि टेस्ला को इम्पोर्ट टैक्स में छूट को लेकर दी गई रिपोर्ट्स केवल अटकल है। कंपनी ने कुछ छूट का निवेदन किया है लेकिन इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की अगुवाई वाली टेस्ला की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अगर सरकार 12,000 व्हीकल्स के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी को घटाती है तो टेस्ला 50 करोड़ डॉलर तक इनवेस्टमेंट करने के लिए तैयार है। सरकार की ओर से अगर 30,000 व्हीकल्स पर इस टैक्स में कमी की जाती है तो टेस्ला दो अरब डॉलर तक का इनवेस्टमेंट कर सकती है। 

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टेस्ला को सरकार ने देश में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और EV की मैन्युफैक्चरिंग करने को कहा है। कंपनी की EV की कॉस्ट को घटाने के लिए देश में बैटरी बनाने की भी योजना है। हाल ही में ट्रेड मिनिस्टर Piyush Goyal ने बताया था, "पिछले वर्ष टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदे थे। इस वर्ष टेस्ला का लक्ष्य 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने का है।" इसने दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था।   
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »