इस मार्केट में Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक की 49,067 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 22 प्रतिशत की है
इस मार्केट में Bajaj Auto ने दूसरा स्थान हासिल किया है
देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने इस मार्केट में लगभग 2.24 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 48 प्रतिशत और सितंबर की तुलना में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले महीने फेस्टिव डिमांड की वजह से इस मार्केट में सेल्स में बढ़ोतरी हुई है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार है। पिछले महीने TVS Motor ने 60,429 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ ही यह एक महीने में 60,000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने वाली पहली कंपनी बनी है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27 प्रतिशत की है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार होने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था। iQube MillionR Special Edition में 3.5 kWh की बैटरी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1,40,138 रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
इस मार्केट में Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक की 49,067 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 22 प्रतिशत की है। Ather Energy ने इस मार्केट में 31,796 यूनिट्स की बिक्री कर तीसरा स्थान हासिल किया है। हाल ही में लॉन्च किए गए Ather Energy के Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मार्केट में Hero Motocorp ने 29,901 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर में सबसे अधिक मासिक सेल्स हासिल की है।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में कई महीने तक पहला स्थान रखने वाली Ola Electric की अक्टूबर में सेल्स 12,096 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 26 प्रतिशत की गिरावट है। ओला इलेक्ट्रिक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बड़ी रेंज है। इनमें S1 Pro+ (4 kWh और 5.2 kWh), S1 Pro (3 kWh और 4 kWh) और S1 X (2 kWh, 3 kWh, 4 kWh, 5.2 kWh) शामिल हैं। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster की भी बिक्री करती है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये इनवेस्टमेंट करने की घोषणा की थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999