Flipkart Big Bang Diwali Sale में Samsung Galaxy S25 5G डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy S25 5G में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
Flipkart ने दिवाली के मौके पर भारत में Big Bang Diwali Sale शुरू की हुई है। अगर आप सैमसंग का नया फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त सबसे ज्यादा बचत हो सकती है। जहां देश भर में अधिकतर स्मार्टफोन कीमत में बढ़ोतरी के बाद महंगे मिल रहे हैं, वहीं यह फोन दिवाली सेल में अपनी लॉन्च कीमत से भी ₹28 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट से लेकर बैंक ऑफर मिल रहा है। आइए Samsung Galaxy S25 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 5G का 12GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹54,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जनवरी में ₹80,999 में लॉन्च किया गया था। दिवाली सेल में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर ₹2750 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे प्रभावी कीमत कम होकर ₹52,249 हो जाएगी। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज में देने पर ₹40,400 तक की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी या नहीं यह सिर्फ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹28,750 सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है।
Samsung का यह फोन 4,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Galaxy S25 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।
इस फोन के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
Galaxy S25 5G में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आता है।
इस फोन में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस है।
इस फोन की लंबाई 146.9 मिमी, चौड़ाई 70.5 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 162 ग्राम है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999