• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत

साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत

Spiny 2 एक E-Bike Conversion Kit है, जिसकी मदद से सामान्य साइकिल को इलेक्ट्रिक असिस्ट वाली साइकिल में बदला जा सकता है। इसमें 266Wh बैटरी, 750W तक की पीक पावर और 90Km तक की दावा की गई रेंज मिलती है।

साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत

Photo Credit: Kickstarter/ Spiny

Spiny 2 कन्वर्जन किट से सामान्य साइकिल को इलेक्ट्रिक असिस्ट वाली साइकिल में बदला जा सकता है

ख़ास बातें
  • Spiny 2 सामान्य साइकिल को इलेक्ट्रिक असिस्ट वाली साइकिल में बदल सकता है
  • इसमें 266Wh बैटरी और अमेरिकी वर्जन में 750W तक की पीक पावर मिलती है
  • इसकी शुरुआती कीमत करीब 350 डॉलर है, डिलीवरी अप्रैल 2027 से प्रस्तावित है
विज्ञापन

अगर आपके पास पहले से साइकिल है और आप उसे इलेक्ट्रिक साइकिल में बदलना चाहते हैं, तो Spiny 2 जैसे कन्वर्जन किट एक ऑप्शन हो सकते हैं। यह डिवाइस मौजूदा साइकिल में इलेक्ट्रिक असिस्ट की सुविधा जोड़ता है, जिससे पैडल चलाने के दौरान मोटर भी आपकी मदद करती है। इसकी खासियत यह है कि इसमें मोटर और बैटरी को एक कॉम्पैक्ट यूनिट में रखा गया है, जिसे साइकिल पर लगे माउंट से आसानी से जोड़ा और हटाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, शुरुआती इंस्टॉलेशन के बाद इसे करीब 3 सेकंड में लगाया या हटाया जा सकता है। 

क्या है Spiny 2 E-Bike Conversion Kit?

Spiny 2 एक ऐसा डिवाइस है, जो सामान्य साइकिल को इलेक्ट्रिक असिस्ट वाली साइकिल में बदलने के लिए बनाया गया है। इसमें पारंपरिक ई-बाइक की तरह पहिया बदलने, हब मोटर लगाने या चेन और ड्राइवट्रेन में बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके बजाय, यह साइकिल के पिछले टायर पर सीधे संपर्क के जरिए मोटर की पावर पहुंचाता है।

इस सिस्टम में मोटर और बैटरी एक ही यूनिट में दिए गए हैं। इसका वजन करीब 2.2 किलोग्राम है, इसलिए इसे इस्तेमाल न होने पर साइकिल से हटाकर बैग में रखा जा सकता है। इससे साइकिल पार्क करते समय इलेक्ट्रिक डिवाइस को अपने साथ ले जाना भी आसान हो जाता है। Spiny के मुताबिक, यह किट रोड, सिटी, हाइब्रिड और टूरिंग साइकिल जैसी कई तरह की साइकिलों के साथ काम कर सकती है। हालांकि, रियर सस्पेंशन वाली साइकिलें इसके साथ कम्पैटिबल नहीं हैं।

कैसे काम करता है यह डिवाइस?

Spiny 2 में फ्रिक्शन-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले साइकिल के सीट ट्यूब या तय माउंटिंग पॉइंट पर एक ब्रैकेट लगाया जाता है। इसके बाद स्पीड और कैडेंस सेंसर फिट किए जाते हैं। शुरुआती सेटअप पूरा होने के बाद मोटर यूनिट को माउंट पर क्लिप करके लगाया जा सकता है।

Spiny 2 Conversion Kit

Spiny 2 किट को किसी भी प्रकार की साइकिल पर लगाया जा सकता है
Photo Credit: Kickstater/ Spiny

जब साइकिल चलाने वाला व्यक्ति पैडल चलाना शुरू करता है, तो सेंसर उसकी गति और पैडलिंग को पहचानते हैं। इसके बाद मोटर का रोलर पिछले टायर के संपर्क में आता है और उसे घुमाने में मदद करता है। इस तरह पैडल चलाने के लिए कम मेहनत लग सकती है, खासकर चढ़ाई या लंबी दूरी के दौरान। कंपनी के मुताबिक, पैडलिंग रुकने पर मोटर टायर से अलग हो जाती है, जिससे सामान्य साइकिल की तरह पैडल चलाने या बिना मोटर असिस्ट के आगे बढ़ने में अतिरिक्त रुकावट नहीं आती।

इसमें पांच अलग-अलग पेडल-असिस्ट लेवल मिलते हैं। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार मोटर की मदद कम या ज्यादा कर सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए कंपनी का स्मार्टफोन ऐप या वैकल्पिक Bluetooth रिमोट इस्तेमाल किया जा सकता है।

750W तक की पावर और 90Km तक की रेंज

Spiny 2 की मोटर की नॉमिनल पावर 250W है, जबकि अमेरिकी वर्जन में इसकी पीक पावर 750W तक जाती है। कनाडा में पीक पावर 500W तक सीमित है और दूसरे कई बाजारों में इसे स्थानीय नियमों के मुताबिक 250W पर कॉन्फिगर किया जाता है। अमेरिकी वर्जन में इलेक्ट्रिक असिस्ट की अधिकतम स्पीड करीब 32 किलोमीटर प्रति घंटा तक है, जबकि कई दूसरे बाजारों में यह 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित है।

इस डिवाइस में 266Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इससे 90 किलोमीटर तक की असिस्टेड रेंज मिल सकती है। हालांकि, यह रेंज आदर्श परिस्थितियों में बताई गई है। असल इस्तेमाल में दूरी सड़क की स्थिति, साइकिल चलाने वाले का वजन, स्पीड और चुने गए असिस्ट लेवल पर निर्भर करेगी। ज्यादा पावर इस्तेमाल करने पर बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।

कीमत और उपलब्धता

Spiny 2 को Kickstarter के जरिए क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 349 डॉलर (करीब 33,200 रुपये) बताई गई है। कीमत कैंपेन के फेज और उपलब्ध ऑफर के आधार पर बदल सकती है। कंपनी की योजना के मुताबिक, इसकी डिलीवरी अप्रैल 2027 से शुरू होने का अनुमान है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  6. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  8. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  10. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »