इंटरनेशनल यात्रा के दौरान भारत में 7 एयरपोर्ट्स पर Digi Yatra ऐप के साथ ई-पासपोर्ट इस्तेमाल कर पाएंगे।
Photo Credit: Digi Yatra
डिजी यात्रा ऐप के जरिए ई-पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Digi Yatra ने इंटरनेशनल यात्रियों के किए भारत के 7 एयरपोर्ट्स पर ट्रायल शुरू कर दिए हैं। यह कदम दर्शाता है कि भारतीय एविएशन सेक्टर में डिजिटल टेक्नोलॉजी को कितनी तेजी से अपनाया जा रहा है। नवंबर से दिसंबर, 2026 तक चलने वाले इस ट्रायल में इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट (ई-पासपोर्ट) वाले भारतीय नागरिक चुनिंदा इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्रा करते हुए एयरपोर्ट पर मौजूद निर्धारित टचप्वाइंट पर डिजी यात्रा का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट के दौरान इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
A smoother international travel experience is taking shape! ✈️ Digi Yatra's international passenger trials are now underway on select routes, making airport journeys more convenient for eligible Indian e-passport holders. @rammnk @mohol_murlidhar @samirsinha69 @pkthakurdc @DigiYatraOffice @pib_moca #DigiYatra #MinistryOfCivilAviation #InternationalTravel
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) November 2, 2026
कैसे उठाएं इस सुविधा का फायदा:
सबसे पहले आपको अपने फोन में Digi Yatra ऐप को डाउनलोड करना होगा अगर पहले से मौजूद है तो उसे अपडेट करना होगा।
इंटरनेशनल यात्रा के दौरान Digi Yatra का उपयोग करने के लिए यात्रियों को मोबाइल ऐप के जरिए ई-पासपोर्ट बेस्ड वेरिफिएबल क्रेडेंशियल (VC) बनाना होगा। इसके लिए पासपोर्ट को जोड़ना होगा।
इसके लिए आपको अपने पासपोर्ट के मशीन रीडेबल जोन (MRZ) को स्कैन करना होगा।
फिर नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन से पासपोर्ट की चिप को रीड करना होगा।
अब आपको एक सेल्फी लेनी होगी और उसके बाद अपनी जानकारी को वेरीफाई करना होगा।
इस प्रकिया के बाद आपका क्रेडेंशियल फोन पर मौजूद डिजी यात्रा वॉलेट में स्टोर हो जाएगा।
कहां कर पाएंगे इस्तेमाल:
डिजी यात्रा ऐप के जरिए ई-पासपोर्ट का इस्तेमाल देश के चुनिंदा 7 एयरपोर्ट्स पर निर्धारित टचपॉइंट्स पर किया जा सकता है। इसके जरिए सिक्योरिटी चेक और बोर्डिंग में लगने वाला समय कम हो जाएगा। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर एयरपोर्ट्स पर ये ट्रायल किए जा रहे हैं। यात्री टर्मिनल एंट्री पॉइंट्स, सिक्योरिटी होल्ड एरिया, बोर्डिंग गेट्स और अन्य जगहों पर मौजूद फेसिलिटी पर इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। ट्रायल के दौरान मिलने वाले फीडबैक का उपयोग अगले साल इसे बड़े स्तर पर लागू करने के लिए प्लानिंग में किया जाएगा।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सर्विस मौजूदा यात्रा प्रक्रियाओं के साथ काम करेगी।
आपको एयरलाइन द्वारा जरूरी डॉक्यूमेंट की जांच के लिए पहले जैसे ही प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
इमिग्रेशन प्रोसेस और अन्य ट्रैवल जरूरतों के लिए भी प्रक्रियाएं पहले जैसी ही रहेंगी।
यात्रा के लिए टिकट और वीजा आदि समेत अन्य दस्तावेजों को आपको पहले की तरह ही साथ रखना होगा।
Digi Yatra के जरिए इस सुविधा का उपयोग सिर्फ भारतीय पासपोर्ट धारक ही कर पाएंगे।
ऐप इस्तेमाल करने के बाद आपका ट्रैवल डाटा 24 घंटे के अंदर डिलीट कर दिया जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक