Apple ने इस तिमाही में iPhone और Mac की तगड़ी डिमांड के साथ भारत और ग्लोबल बाजार में रिकॉर्ड रेवेन्यू बनाया।
Photo Credit: Unsplash/Laurenz Heymann
Apple ने इस साल सितंबर की तिमाही में 114.48 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू किया।
Apple ने इस साल सितंबर की तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ 114.48 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू किया जो कि बीते साल की समान अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान कंपनी ने 11.63 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि के हिसाब से 30.7 बिलियन डॉलर का नेट प्रॉफिट किया। इस तिमाही में आईफोन की जबरदस्त बिक्री ने रेवेन्यू में अहम योगदान दिया, वहीं सर्विस का कारोबार भी पिछले साल से ज्यादा रहा। हालांकि, iPad के साथ-साथ वियरेबल्स, होम और एक्सेसरीज का रेवेन्यू गिरा।
इस दौरान एप्पल का प्रोडक्ट्स का रेवेन्यू 82.9 बिलियन डॉलर रहा जो कि साल दर साल के हिसाब से 12% की वृद्धि है। इस दौरान आईफोन और मैक की ग्रोथ ने बड़ा योगदान दिया। इस दौरान सभी प्रोडक्ट कैटेगरी और एरिया में एक्टिव डिवाइसेज 2.5 बिलियन से ज्यादा हो गई हैं जो कि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं सर्विसेज रेवेन्यू 31.6 बिलियन डॉलर का रहा, जिसमें बीते साल के मुकाबले में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। वीडियो, क्लाउड सर्विसेज, पेमेंट सर्विसेज और एड जैसी कैटेगरी में परफॉर्मेंस बेहतरीन रहा। इन सभी ने अब तक का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जबकि इस तिमाही में म्यूजिक कैटेगरी में नया रिकॉर्ड बना।
इस तिमाही में iPhone से 57.6 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू हुआ, जिसमें पिछले साल की तुलना में 17% वृद्धि हुई। अधिकतर बाजारों में डबल-डिजिट की ग्रोथ हुई। इसके अलावा नए बाजारों में भी रेवेन्यू का रिकॉर्ड बना। इस दौरान एक्टिव आईफोन की संख्या सबसे ज्यादा हो गई। ग्लोबल स्तर के साथ-साथ अमेरिका, चीन, भारत और जापान जैसे कई मार्केट में यह साल अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिहाज से रिकॉर्ड तोड़ रहा।
iPad से रेवेन्यू 6.2 बिलियन डॉलर हुआ जो कि बीते साल के मुकाबले 10% कम रहा है। हालांकि, Mac से 10.8 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू हुआ जो कि बीते साल के मुकाबले 24% ज्यादा है। MacBook Neo और MacBook Pro ने इसमें काफी योगदान दिया। इस दौरान डेवलप और नए उभरते हुए बाजारों में काफी ग्रोथ देखी गई। वहीं भारत और साउथ ईस्ट एशिया के मार्केट में नए रिकॉर्ड बने। वहीं वियरेबल्स, होम और एक्सेसरीज से 8.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू हुआ, जिसमें बीते साल के मुकाबले में 8% गिरावट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!