Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी

इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Poco X9 Pro Max के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 Max की यह जगह ले सकता है

Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s चिपसट हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Turbo सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Turbo 6 Max के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह Redmi Turbo 5 Max की जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच फ्लैट डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पैनल में लो इंजेक्शन प्रेशर ओवर-मोल्डिंग (LIPO) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बेजेल्स को चारों साइड पर लगभग 1 mm तक थिक रखा जा सकेगा। Redmi Turbo 6 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh या इससे अधिक की बैटरी हो सकती है। Redmi Turbo 6 Max में मेटल का मिडल फ्रेम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह Poco X9 Pro Max के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 Max में 6.83 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 9500 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi Turbo 5 Max में 9,000 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में Redmi 17 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 825 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के  HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi 17 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया गया है। इस समार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »