• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक

Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक

Asus ने आज भारतीय बाजार में अपने क्रिएटर के लिए डिजाइन किए लैपटॉप पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए NVIDIA RTX टेक्नोलॉजी के साथ Asus ProArt P16 और Asus ProArt P14 को लॉन्च कर दिया है।

Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक

Photo Credit: Asus

Asus ProArt P16 में 16 इंच की 4K ASUS Lumina Pro OLED टच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Asus ProArt P16 (H7607BA-SE306WS) को ₹6,49,990 में लॉन्च है।
  • Asus ProArt P14 (H7407BA-SU302WS) की कीमत ₹3,29,990 है।
  • Asus ProArt P16 में 16 इंच की 4K ASUS Lumina Pro OLED टच डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Asus ने आज भारतीय बाजार में अपने क्रिएटर के लिए डिजाइन किए लैपटॉप पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए NVIDIA RTX टेक्नोलॉजी के साथ Asus ProArt P16 और Asus ProArt P14 को लॉन्च कर दिया है। इस रेंज को खासतौर पर AI डेवलपर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें पोर्टेबल डिजाइन के साथ पावरफुल कंप्यूटिंग कैपेसिटी, लोकल AI वर्कफ्लो, हाई रेजॉल्यूशन ओएलईडी डिस्प्ले शामिल हैं। लैपटॉप AI बेस्ड क्रिएशन और कठिन प्रोफेशनल टास्क को आसान बनाने के कई फीचर्स प्रदान करते हैं।

Asus ProArt P16, ProArt P14 Price

Asus ProArt P16 (H7607BA-SE306WS) को ₹6,49,990 में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप NVIDIA RTX Spark N1X, 6144 कोर GPU और 20 कोर CPU, 128GB मेमोरी और 1TB PCIe 4.0 SSD से लैस है। यह नेनो ब्लैक कलर में आता है। वहीं ProArt P16 (H7607BA-SE463WS) की कीमत ₹4,99,990 है। इस लैपटॉप में NVIDIA RTX Spark N1X, 6,144 कोर GPU और 20 कोर CPU, 64GB मेमोरी और 1TB PCIe 4.0 SSD शामिल है। यह लैपटॉप नेनो ब्लैक कलर में आता है। वहीं ProArt P16 (H7607BA-SE305WS) जल्द उपलब्ध होगा, जिसमें NVIDIA RTX Spark N1X, 6,144 कोर GPU और 20 कोर CPU के साथ 48GB मेमोरी और 1TB PCIe 4.0 SSD मिलती है।

Asus ProArt P14 (H7407BA-SU302WS) की कीमत ₹3,29,990 है। यह NVIDIA RTX Spark N1X, 5,120 कोर GPU और 18 कोर CPU, 24GB मेमोरी और 1TB PCIe 4.0 SSD से लैस है। यह लैपटॉप नेनो ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। वहीं ProArt P14 (H7407BA-SU303WS) जल्द उपलब्ध होगा, जिसमें NVIDIA RTX Spark N1X, 5,120 कोर GPU और 18 कोर CPU के साथ 24GB मेमोरी और 1TB PCIe 4.0 SSD है। 

वहीं ProArt Mouse (MD301) की कीमत ₹8,499 और ProArt Keyboard (KD300) की कीमत ₹14,999 है। ये लैपटॉप बिक्री के लिए 3 नवंबर से ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ASUS ई-शॉप पर उपलब्ध होंगे। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 0% ब्याज दर पर नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं, जिसकी शुरुआत ₹13,750 प्रति माह से होती है। इसके साथ ₹99 में 2 साल की वारंटी एक्सटेंशन और 3 साल का डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है, जिसकी वास्तविक कीमत ₹6,599 है। यह ऑफर सिर्फ 30 नवंबर तक वैध है। 

Asus ProArt P16, ProArt P14 Features & Specifications

ProArt P16 में 16 इंच की 4K ASUS Lumina Pro OLED टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं ProArt P14 में 14 इंच की 3K ASUS Lumina Pro OLED टच डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट भी 120Hz है। दोनों डिस्प्ले पैनटोन वैलिडेशन के साथ शानदार विजुअल अनुभव देती हैं। इसके अलावा ASUS के क्रिएटिव एप्लिकेशन डेली के क्रिएटिव टास्क को ज्यादा ज्यादा आसान बनाते हैं।  इन दोनों लैपटॉप में ASUS HapticPad एक्यूरेट और रिस्पॉन्सिव कंट्रोल प्रदान करता है। वहीं ProArt क्रिएटर हब क्रिएटिव वर्कफ्लो को बेहतर करता है। 

ProArt P16 में NVIDIA RTX Spark N1X दिया गया है, जिसमें 6144-कोर GPU, 20-कोर CPU और 128GB की यूनिफाइड मेमोरी शामिल है। AI-ऑप्टिमाइज्ड इकोसिस्टम 1 हजार से ज्यादा AI-एक्सेलरेटेड ऐु का सपोर्ट करता है, जिनमें एडोब, ब्लेंडर और ComfyUI शामिल हैं। इस लैपटॉप का वजन 1.77 किलो और मोटाई 1.29 सेमी है। इसमें 99.9Wh की हाई-कैपेसिटी बैटरी दी गई है, जो कि लंबे समय तक चल सकती है। वहीं ProArt P14 में NVIDIA RTX Spark N1X मिलता है, जिसके साथ 5120 कोर GPU और 18 कोर CPU शामिल हैं। यह भी एडोब, ब्लेंडर और ComfyUI के साथ 1 हजार से अधिक AI एक्सेलरेटेड ऐप का सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप की मोटाई 1.39 सेमी और वजन लगभग 1.48 किलो है। इस लैपटॉप में 90Wh की हाई-कैपेसिटी बैटरी मिलती है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ने ProArt माउस MD301 और ProArt कीबोर्ड KD300 भी पेश किए हैं, जिन्हें क्रिएटर्स के कंफर्ट और प्रोडक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ProArt माउस MD301 में कस्टमाइजेबल बटन, 8000 DPI सेंसर और मल्टी डिवाइस कनेक्टिविटी है। वहीं ProArt कीबोर्ड KD300 में कॉम्पैक्ट 65% लेआउट, लो-प्रोफाइल ऑप्टिकल स्विच और कस्टमाइजेबल टच कंट्रोल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »