• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स

Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स

Huawei Pura X View को सात सितंबर को लॉन्च किया गया था। चीन में इस स्मार्टफोन की 25 अक्टूबर तक लगभग 7.55 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। Huawei Pura X View के लिए कुछ थर्ड-पार्टी रिटेलर्स प्रीमियम भी वसूल रहे हैं

Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स

Photo Credit: Huawei

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei के नए वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सितंबर में लॉन्च किए गए Huawei Pura X View की दो महीने से कम में सात से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस स्मार्टफोन की ज्यादा डिमांड की वजह से हाल ही में Huawei ने इसके लिए दो महीने के प्री-ऑर्डर शुरू किए हैं। 

Huawei Pura X View को सात सितंबर को लॉन्च किया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन में इस स्मार्टफोन की 25 अक्टूबर तक लगभग 7.55 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। Huawei Pura X View के लिए कुछ थर्ड-पार्टी रिटेलर्स प्रीमियम भी वसूल रहे हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री Huawei की वेबसाइट के जरिए की जा रही है। Huawei Pura X View के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 5,999 (लगभग 85,200 रुपये), 12 GB + 512 GB की CNY 6,999 (लगभग 99,400 रुपये) और 12 GB + 1 TB वाले वेरिएंट की 8,499 (लगभग 1,20,800 रुपये) का है। 

Huawei Pura X View के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच OLED डिस्प्ले (2,232 x 1,320 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Huawei का Kirin 9030S दिया गया है। Huawei Pura X View की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में चारों साइड पर अल्ट्रा-नैरो बेजेल्स हैं। 

Huawei Pura X View में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह Huawei के HarmonyOS 7 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Huawei Share का नया रिमोट ट्रांसफर फीचर दिया गया है जिससे हाई-रिजॉल्यूशन फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट्स को ट्रांसफर किया जा सकता है। Huawei Pura X View में 7,000 mAh की सिलिकॉन-एनोड बैटरी 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »