इस मार्केट में पिछले कुछ महीनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार हुआ है। इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 22.2 प्रतिशत की है। इस कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है
पिछले कुछ महीनों में इस मार्केट में बहुत से नए लॉन्च हुए हैं
देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 35,048 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 95.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक बरकरार है।
इस मार्केट में Mahindra & Mahindra ने 7,782 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा और MG Motor (5,242 यूनिट्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टाटा मोटर्स की सेल्स पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में दोगुनी से कुछ अधिक रही है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने 7,369 यूनिट्स की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स की Punch EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 42.2 प्रतिशत की है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Sierra EV, Tiago EV, Nexon EV और Harrier EV भी शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में पिछले कुछ महीनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार हुआ है। इस मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की हिस्सेदारी लगभग 22.2 प्रतिशत की है। हाल ही में कंपनी ने इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की है। महिंद्रा की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले SUV के सेगमेंट में भी मजबूत पोजिशन है कंपनी की XEV 9S की डिमांड मजबूत बनी हुई है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है।
इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल के मार्केट में सितंबर में MG Motor का तीसरा स्थान है। हालांकि, MG Motor की इस मार्केट में हिस्सेदारी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर घटकर लगभग 15 प्रतिशत की है। इसका कारण इस मार्केट में नए लॉन्च और Vinfast जैसी नई कंपनियों का बिजनेस शुरू करना है। MG Motor की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में कंपनी ने Hector Tomahawk EV को लॉन्च किया है। इससे MG Motor को सेल्स बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट