Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स

Infinite One-Way Cassette AC ठंडी हवा प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छता का भी खास ध्यान रखता है।

Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Infinite One-Way Cassette AC मॉडर्न घरों और ऑफिस के लिए डिजाइन किया गया है।

ख़ास बातें
  • Samsung Infinite One-Way Cassette AC सीरीज की शुरुआती कीमत ₹1.6 लाख है।
  • Infinite One-Way Cassette AC कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी प्रदान करते हैं।
  • Infinite One-Way Cassette AC मॉडर्न घर और ऑफिस के लिए बेस्ट है।
विज्ञापन

Samsung ने आज भारतीय बाजार में एक ऐसा एयर कंडीशनर (AC) लॉन्च किया है। जी हां कंपनी का नया नेक्स्ट जेन इन्फिनिट वन-वे कैसेट एसी खासतौर पर रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस के लिए डिजाइन किया गया है। यह AC एस्थेटिक्स को ध्यान में रखते हुए कंफर्ट और इंटेलिजेंट कूलिंग प्रदान करता है। इस एसी को प्रीमियम स्पेस के लिए तैयार किया गया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 1.6 लाख हो जाती है। आइए Samsung Infinite One-Way Cassette AC सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Infinite One-Way Cassette AC Series Price

Samsung Infinite One-Way Cassette AC सीरीज की शुरुआती कीमत ₹1.6 लाख है। यह बिक्री के लिए देश में कमर्शियल एसी चैनल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध है। Infinite One-Way Cassette AC सीरीज VRF और कमर्शियल स्प्लिट (CAC) दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। VRF कॉन्फिगरेशन मार्केट में 2.8 kW, 3.6 kW, 5.6 kW और 7.1 kW की कूलिंग कैपेसिटी में उपलब्ध है। वहीं कमर्शियल स्प्लिट (CAC) कॉन्फिगरेशन 3.5 kW, 5.2 kW और 7.1 kW की कूलिंग कैपेसिटी में आता है। 

Samsung Infinite One-Way Cassette AC की खासियतें

Samsung Infinite One-Way Cassette AC मॉडर्न घरों और ऑफिस के लिए डिजाइन किया गया है। इस AC में 9 लाइट मोड्स के साथ एंबिएंट ऐज लाइटिंग दी गई है। यह 17200 माइक्रो होल्स से ड्राफ्ट फ्री विंड कूलिंग देता है। यह अल्ट्रा स्लिम है, जिसके साथ डेप्थ 13.8 सेमी है। यह लॉन्ग लास्टिंग ASA (एक्रिलोनिट्राइल सीट्रेन एक्रीलेट) मटेरियल से तैयार किया गया है।

Samsung का Infinite One-Way Cassette AC सिर्फ कूलिंग प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे प्रीमियम स्पेस में कंफर्ट, एस्थेटिक और एयर क्वालिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। एंबिएंट ऐज लाइटिंग फीचर इस एसी को सामान्य कूलिंग प्रदान करने वाले एसी से काफी अलग बनाता है।

साफ और स्वच्छ हवा

Infinite One-Way Cassette AC में कॉपर एंटी बैक्टीरियल फिल्टर दिए गए हैं, जिससे हवा में मौजूद कणों को पकड़ा जा सकता है। वहीं कुछ हानिकारक बैक्टीरिया को 99% तक कम करने में मदद मिलती है। इस फिल्टर से हीट एक्सचेंजर भी साफ रखा जा सकता है। इसकी बदौलत अच्छी कूलिंग के साथ-साथ साफ हवा मिलती है। इस एसी का एक्सटीरियर प्रीमियम ASA से तैयार किया गया है, जिससे यह AC बेहतरीन UV रेजिस्टेंस प्रदान करता है। इस AC को सालों साल इस्तेमाल करने पर भी प्रीमियम फिनिश बरकरार रहती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Most Expensive AC, 16 Lakh AC, Kia Seltos
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »