• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार

इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार

इस मार्केट में पिछले कुछ महीनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार हुआ है। इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 22.2 प्रतिशत की है। इस कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है

इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार

पिछले कुछ महीनों में इस मार्केट में बहुत से नए लॉन्च हुए हैं

ख़ास बातें
  • इस मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंकहै
  • Mahindra & Mahindra ने 7,782 यूनिट्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है
  • टाटा मोटर्स की Punch EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
विज्ञापन

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 35,048 यूनिट्स की रही है। इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर यह लगभग 95.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors का 14,792 यूनिट्स की सेल्स के साथ पहला रैंक बरकरार है। 

इस मार्केट में Mahindra & Mahindra ने 7,782 यूनिट्स की सेल्स के साथ दूसरा और MG Motor (5,242 यूनिट्स) ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टाटा मोटर्स की सेल्स पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में दोगुनी से कुछ अधिक रही  है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने 7,369 यूनिट्स की बिक्री की थी। टाटा मोटर्स की Punch EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 42.2 प्रतिशत की है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Sierra EV, Tiago EV, Nexon EV और Harrier EV भी शामिल हैं। 

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में पिछले कुछ महीनों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार हुआ है। इस मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की हिस्सेदारी लगभग 22.2 प्रतिशत की है। हाल ही में कंपनी ने  इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की है। महिंद्रा की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले SUV के सेगमेंट में भी मजबूत पोजिशन है कंपनी की XEV 9S की डिमांड मजबूत बनी हुई है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। 

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल के मार्केट में सितंबर में MG Motor का तीसरा स्थान है। हालांकि, MG Motor की इस मार्केट में हिस्सेदारी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर घटकर लगभग 15 प्रतिशत की है। इसका कारण इस मार्केट में नए लॉन्च और Vinfast जैसी नई कंपनियों का बिजनेस शुरू करना है। MG Motor की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में कंपनी ने Hector Tomahawk EV को लॉन्च किया है। इससे MG Motor को सेल्स बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 
   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »