• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में दूसरे स्थान पर Revolt Intellicorp (1,027 यूनिट्स) और तीसरे स्थान पर Ultraviolette Automotive (536 यूनिट्स) है। सितंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में लगभग 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री

सितंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में लगभग 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक है
  • सितंबर में Oben Electric ने 1,417 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बेची हैं
  • इस सेगमेंट में दूसरे स्थान पर Revolt Intellicorp है
विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। पिछले महीने इस मार्केट में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric की बिक्री सबसे अधिक रही है। सितंबर में Oben Electric ने 1,417 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बेची हैं। यह इस कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। 

पिछले महीने Oben Electric ने बिक्री में बढ़ोतरी में Rorr Evo का बड़ा योगदान बताया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मजबूत डिमांड से कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग ने भी सितंबर में 10,000 यूनिट्स के आंकड़े को पार किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सेगमेंट में दूसरे स्थान पर Revolt Intellicorp (1,027 यूनिट्स) और तीसरे स्थान पर Ultraviolette Automotive (536 यूनिट्स) है। 

Oben Electric की Rorr Evo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए कंपनी को 25,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में Rorr Evo की बड़ी हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। Oben Electric के पास 18 राज्यों और 90 से अधिक शहरों में 150 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर हैं। इस कंपनी की फैक्टरी बेंगलुरु में है, जिसकी वार्षिक कैपेसिटी लगभग एक लाख यूनिट्स की है। Oben Electric की एंट्री लेवल की Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का 2.6 kWh के बैटरी पैक वाला बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज देता है। 

सितंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में लगभग 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की लगभग 1.97 लाख यूनिट्स बिकी हैं। इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच इस मार्केट में लगभग 15.61 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले कुछ महीनों में नए लॉन्च और पेट्रोल महंगा होने से इस मार्केट में डिमांड बढ़ी है। सितंबर में इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत रही है। दूसरे स्थान पर Bajaj Auto लगभग 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। इस मार्केट में Ather Energy (14.7 प्रतिशत) का तीसरा और Hero MotoCorp (11.7 प्रतिशत) का चौथा स्थान है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कई महीनों तक सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Ola Electric को सितंबर में झटका लगा है। ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी घटकर 6.5 प्रतिशत की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »