Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स फेस्टिव ऑफर्स में सस्ते मिलने वाले हैं।
Photo Credit: Xiaomi
Diwali With Xiaomi सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
दिवाली के मौके पर Xiaomi स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स लेकर आया है, जिससे स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, पावर बैंक, एयर प्यूरीफायर, स्मार्टवॉच, टैबलेट और अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिलेगा। आज हम Xiaomi और Redmi के स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट पर बात कर रहे हैं, जिन्हें इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। फेस्टिवल सीजन के मौके पर स्मार्टफोन्स पर होने वाली बचत में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर्स शामिल होंगे। आइए विस्तार से जानते हैं।
Redmi A7 Pro 5G
Redmi A7 Pro 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,499 में मिलेगा। A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन 6300mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 के साथ आता है।
Redmi Note 15 SE 5G
Redmi Note 15 SE 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹24,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹26,999 में आएगा। Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।
Redmi Note 15 5G
Redmi Note 15 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹26,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत ₹29,999 होगी। Note 15 5G में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 5,520mAh की बैटरी दी गई है।
Redmi Note 17 5G
Redmi Note 17 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹25,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹28,999 में खरीदा जा सकेगा। Note 17 5G में 6.9 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Redmi Turbo 5 5G
Redmi Turbo 5 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹42,999 में उपलब्ध होगा। Turbo 5 में 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2712×1220 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट प्रोसेसर आता है।
Xiaomi 17T
Xiaomi 17T का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹64,999 और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹69,999 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। शाओमी के इस फोन में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है।
Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra का 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,29,999 में उपलब्ध होगा। Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2608x1200 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 1-120Hz और ब्राइटनेस 3500 निट्स है। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। 17 Ultra के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस