• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Meta Ray Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक

Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक

सिलसिला तब शुरू हुआ जब एक डच अखबार ने खबर छापी कि लोगों के, खासकर महिलाओं के वीडियो सार्वजनिक जगहों पर फिल्माए जा रहे हैं, और उन्हें Telegram पर डाला जा रहा है।

Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक

नीदरलैंड में मेटा के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस लोगों की नाराजगी झेल रहे हैं।

ख़ास बातें
  • आईवियर कंपनी ने प्राइवेसी की चिंता के चलते सेल पर लगाई रोक
  • नीदरलैंड और बेल्जियम में इनकी सेल पर लगी रोक
  • आरोप है कि महिलाओं के वीडियो इनसे चुपचाप फिल्माए जा रहे थे
विज्ञापन

Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस की सेल एक डच कंपनी ने बंद कर दी! खबर है कि प्राइवेसी की चिंता के चलते ऐसा किया गया है। नीदरलैंड्स में मेटा के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में यहां तक भी कहा गया है कि इनसे औरतों के वीडियो फिल्माए गए और फिर वो Telegram जैसे ऐप्स पर दिखाई दिए हैं। जिसके चलते स्मार्ट ग्लासेस की सेल को कंपनी ने बैन कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

नीदरलैंड में मेटा के Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस लोगों की नाराजगी झेल रहे हैं। यहां की आईवियर कंपनी ने प्राइवेसी की चिंता के चलते नीदरलैंड और बेल्जियम में इनकी सेल पूरी तरह से रोक दी है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लोगों में प्राइवेसी को लेकर चिंता है। खासकर महिलाओं के वीडियो इनसे चुपचाप फिल्माए जा रहे हैं, और उस फुटेज को फिर Telegram के ग्रुप में सर्कुलेट किया जा रहा है। 

इस तरह की खबरें Meta के लिए एक बहुत बड़ी चिंता की बात हो सकती है। नीदरलैंड में आई ग्लासेस की बड़ी चेन Hans Anders ने मेटा ग्लास की बिक्री रोकने की बात कही है। Wehkamp भी एक अन्य रिटेलर है जो इसकी बिक्री रोक रहा है। रिपोर्ट के अनुसार Hans Anders की पेरेंट कंपनी Nexeye के प्रवक्ता का बयान आया है कि फैसला स्मार्ट ग्लासेस को लेकर लोगों में चल रही बहस को देखते हुए लिया गया है। अब इस बात पर राजनीतिक सवाल भी उठ रहे हैं कि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आखिर किन हालातों में किया जा सकता है।

दरअसल यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब एक डच अखबार ने खबर छापी कि लोगों के, खासकर महिलाओं के वीडियो सार्वजनिक जगहों पर फिल्माए जा रहे हैं, और उन्हें Telegram पर डाला जा रहा है। NL Times के अनुसार, हालिया कुछ महीनों में हजारों डच महिलाओं के वीडियो चुपचाप फिल्माए गए और फुटेज टेलीग्राम पर डाली गई। यह फुटेज समुद्र तट यानी बीच, शॉपिंग स्ट्रीट, और बाथरूम जैसी जगहों की बताई गई थी। 

रिपोर्ट यह भी कहती है कि स्थिति केवल नीदरलैंड्स तक ही सीमित नहीं है। ब्रिटेन में पबचेन Wetherspoon ने भी पब में मेटा स्मार्ट ग्लास के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यूनाइटेड किंगडम में कई ऐसी और जगहें हैं जहां पर मेटा ग्लासेस के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। 

Meta ने सफाई में क्या कहा?

Meta ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस का बचाव करती दिखी। मेटा ने कहा कि इसमें इंडिकेटर लाइट और एंटी टेम्परिंग फीचर है। अगर लाइट को फिजिकली बंद कर दिया जाए तो रिकॉर्डिंग हमेशा के लिए बंद हो जाती है। कंपनी ने तर्क दिया कि स्मार्टफोन्स से भी छिपकर वीडियो फिल्माए जा सकते हैं, और उनमें तो कोई इंडिकेटर लाइट भी नहीं होती है। बहरहाल मेटा के इन स्मार्ट ग्लासेस को दुनिया के कई हिस्सों में प्राइवेसी को लेकर जवाबदेही का सामना करना पड़ रहा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »