Boat ने आज अपने चार्जिंग पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Apex Powerbank सीरीज को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Boat
Boat Apex Powerbank Series
Boat ने आज अपने चार्जिंग पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Apex Powerbank सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Boat PB332 MagnaCharge, Boat Apex PB400, Boat Apex PB445 और Boat PB400 Pro शामिल किए गए है। नए पावर बैंक अलग-अलग चार्जिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें वायर्ड फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी के साथ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। आइए Boat Apex Powerbank सीरीज, उसके डिजाइन और खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Boat Apex Powerbank सीरीज में PB332 MagnaCharge की शुरुआती कीमत ₹1,999 है। यह आर्कटिक व्हाइट, नॉयर ब्लैक और स्ट्रॉम ब्लू कलर में आता है।
Boat Apex PB400 की शुरुआती कीमत ₹2,199 है। यह नॉयर ब्लैक और स्ट्रॉम ब्लू कलर में मिलता है।
Boat PB400 Pro की शुरुआती कीमत ₹2,599 है। यह डिवाइस निम्बस ब्लू और शेडो ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
Boat Apex PB445 की कीमत ₹2,899 है और यह फैंटम ब्लैक और टेंपेस्ट ब्लू कलर में उपलब्ध हो सकता है।
Apex Powerbank सीरीज की बिक्री Boat की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू होगी।
Boat Apex PB400 और PB400 Pro में 20,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 22.5W टू-वे वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ये QC 3.0, पावर डिलीवरी और PPS का सपोर्ट करते हैं। इनमें PB400 बिल्ट इन टू-वे टाइप सी केबल, टाइप सी पोर्ट और यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है, जिससे 3 डिवाइस तक एक साथ चार्ज हो सकते हैं। PB400 Pro में बिल्ट इन टाइप सी केबल के साथ ग्लास टॉप और डिजिटल डिस्प्ले मिलती है।
Boat Apex PB445 में 20,000mAh की बैटरी है जो कि 45W टू-वे टर्बो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह QC 3.0, पावर डिलीवरी और पीपीएस से लैस किया गया है। इसमें बिल्ट इन टू-वे टाइप सी केबल के साथ यूएसबी टाइप ए पोर्ट दिया गया है। यह पावर बैंक एंटी स्लिप बॉडी और ग्लास टॉप से लैस किया गया है।
Boat Apex PB332 MagnaCharge में 10,000mAh की बैटरी आती है जो कि 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ 22.5W टू-वे वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके साथ यूएसबी टाइप ए पोर्ट दिया गया है। इसमें मैग्नाचार्ज रिंग दी गई है जो कि उन डिवाइस में चार्जिंग में मदद करता है, जिनमे बिल्ट इन मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस