ये 45W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने मेग्नेटिक चार्ज सपोर्ट वाला मॉडल भी पेश किया है।
Photo Credit: Boat lifestyle
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक लॉन्च किए हैं।
boAt ने भारत में अपने नए Apex Powerbank लॉन्च किए हैं। एपेक्स सीरीज के पावरबैंक चार मॉडल्स में उतारे गए हैं। इनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445, और Apex PB332 MagnaCharge को शामिल किया गया है। ये 45W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसी के साथ कंपनी ने मेग्नेटिक चार्ज सपोर्ट वाला मॉडल भी पेश किया है। आइए जानते हैं नए पावरबैंक की कीमत और खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।
boAt Apex PB400 Powerbank
boAt Apex PB400 पावरबैंक में 20,000mAh की कैपिसिटी दी गई है। यह 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery, और PPS जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। पावरबैंक में बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है। यह USB Type-C और USB Type-A पोर्ट सपोर्ट के साथ आता है। यह एकसाथ तीन डिवासेज को चार्ज कर सकता है। इसकी कीमत 2,199 रुपये है। खरीद के लिए Boat Website और Amazon पर उपलब्ध है।
boAt Apex PB400 Pro
boAt Apex PB400 Pro में भी 20,000mAh की कैपिसिटी दी गई है। यह 22.5W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डिजाइन में यह कॉम्पेक्ट है और टॉप पर ग्लास भी मिल जाता है। इसमें टू-वे बिल्ट-इन टाइप-सी केबल है। इस पावरबैंक में कंपनी ने एक डिजिटल डिस्प्ले भी लगाकर दिया है। पावरबैंक की कीमत 2599 रुपये है। Boat Website और Amazon से इसे खरीदा जा सकता है।
boAt Apex PB445 Powerbank
boAt Apex PB445 पावरबैंक में 20,000mAh की कैपिसिटी दी गई है। यह 45W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery, और PPS जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। पावरबैंक में टू-वे बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है। यह USB Type-C और USB Type-A पोर्ट सपोर्ट के साथ आता है। यह एकसाथ तीन डिवासेज को चार्ज कर सकता है।
इसका खास फीचर इसकी एंटी-स्लिप बॉडी है। यह सॉफ्ट टच फिनिश के साथ आता है। टॉप पर ग्लास भी लगा है। इसकी कीमत 2,899 रुपये है। खरीद के लिए Boat Website और Amazon पर उपलब्ध है।
boAt Apex PB332 MagnaCharge
Apex PB332 MagnaCharge कंपनी का खास मॉडल है जो मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग के साथ आता है। इसमें 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें एक बिल्ट-इन फोल्डेबल स्मार्टफोन स्टैंड भी दिया गया है। पावरबैंक में USB-A आउटपुट भी है। यह स्मार्ट पावरमैनेजमेंट के साथ आता है। इसमें एंटी स्लिप, सॉफ्ट टच बॉडी है। साथ ही एक MagnaCharge Ring भी दी गई है। संगत डिवाइसेज के साथ यह वायरलैस चार्जिंग करता है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। खरीद के लिए Boat Website और Amazon पर उपलब्ध है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक