2100 किलोमीटर कंबाइंड रेंज के साथ BYD Qin L DM-i हाइब्रिड सेडान पेश

BYD Qin L DM-i को पावर देने के लिए एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है जो 1.5 लीटर इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ता है।

2100 किलोमीटर कंबाइंड रेंज के साथ BYD Qin L DM-i हाइब्रिड सेडान पेश

Photo Credit: BYD

BYD Qin L DM-i में प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है।

ख़ास बातें
  • BYD Qin L DM-i एक स्टाइलिश सेडान है जो एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • Qin L DM-i की कीमत 99,800 युआन (लगभग 11,46,787 रुपये) से शुरू होती है।
  • BYD Qin L DM-i को पावर देने के लिए एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है।
विज्ञापन
BYD ने 28 मई को Qin L DM-i को पेश किया है। नई हाइब्रिड सेडान कंपनी की बिल्कुल नई पांचवीं जनरेशन की DM हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली पहली कार है। यह नया सिस्टम दुनिया की हाई इंजन थर्मल एफिशिएंसी (46.06%) और लो फ्यूल खपत (2.9 लीटर/100 किमी) का दावा करता है। इससे ड्राइवर्स को बेहतर एफिशिएंसी और रेंज मिलती है। आइए BYD Qin L DM-i के बारे में विस्तार से जानते हैं।


BYD Qin L DM-i Price


कीमत की बात की जाए तो Qin L DM-i की कीमत 99,800 युआन (लगभग 11,46,787 रुपये) से शुरू होती है। यह एफिशिएंसी, टेक्नोलॉजी और स्टाइल के आधार पर 5 मॉडल में उपलब्ध है।


BYD Qin L DM-i Power, Specifications


BYD Qin L DM-i एक स्टाइलिश सेडान है जो एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ एडवांस डिजाइन से लैस है। एक्सटीरियर की बात करें तो कार में बोल्ड फ्रंट ग्रिल, ड्रैगन क्रिस्टल जैसी शार्प एलईडी हेडलाइट्स और एक स्पोर्टी फास्टबैक सिल्हूट के साथ BYD का नया फैमिली डिजाइन है। ड्राइवर-ओरिएंटेड कॉकपिट में एक बड़ी सेंट्रल कंसोल स्क्रीन (12.8 या 15.6 इंच में उपलब्ध) और इजी कंट्रोल के लिए एक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील है। हाई-एंड मॉडल इलेक्ट्रिक सीट एडजेस्टमेंट, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स प्रदान करता है।

BYD Qin L DM-i को पावर देने के लिए एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है जो 1.5 लीटर इंजन को इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ता है। यह BYD की ब्लेड लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर 2100 किलोमीटर तक की कंबाइंड ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। ड्राइवर अपने हिसाब से दो बैटरी ऑप्शन में चयन कर सकते हैं। एक लो कैपेसिटी वाली बैटरी है जो कि 80 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज प्रदान करती है और दूसरी बड़ी बैटरी है जो कि 120 किमी तक रेंज प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BYD
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »