Xiaomi Skynomad N70 चीन में लॉन्च हो गई है, जिसमें 1,461km तक की कुल रेंज मिलती है। इसमें से कुल इलेक्ट्रिक रेंज 505km है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Skynomad N70 SUV में 505km तक की कुल इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है
Xiaomi ने चीन में अपना नया Skynomad N70 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की दूसरी व्हीकल सीरीज है और Xiaomi का पहला Extended Range Electric Vehicle यानी EREV मॉडल है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट N70 Pro और N70 Max में पेश किया है। SUV में बड़ी बैटरी, लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, मॉड्यूलर इंटीरियर और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi Skynomad N70 में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। यह Xiaomi के HyperOS पर काम करता है। डैशबोर्ड पर 16.1 इंच का 3K सेंट्रल डिस्प्ले और 8.88 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा 20 इंच का हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है। आइए Xiaomi Skynomad N70 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi Skynomad N70 Pro में सिंगल मोटर और फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। यह मोटर 210kW की पावर जनरेट करती है। इसमें 52kWh की LFP बैटरी दी गई है, जिसकी मदद से यह एक बार चार्ज करने पर 351km तक की CLTC इलेक्ट्रिक रेंज देता है। वहीं N70 Max में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसका पावर आउटपुट 310kW है और इसमें बड़ी 76kWh टर्नरी लिथियम बैटरी मिलती है। यह वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 505km तक की CLTC इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम है।
दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को रेंज एक्सटेंडर के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से N70 Pro की कुल रेंज 1,351km और N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक पहुंच जाती है। N70 Max में 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 310km तक की रेंज जोड़ने का दावा किया गया है।
Xiaomi Skynomad N70 को कंपनी के Kunlun Architecture पर तैयार किया गया है। SUV में पूरी तरह फ्लैट फ्लोर दिया गया है और पांच-रेल सीट सिस्टम मिलता है। इसकी मदद से दूसरी रो की सीटों को पीछे की तरफ स्लाइड किया जा सकता है। इससे पीछे बैठे लोगों के लिए अधिकतम 1,410mm तक लेगरूम मिलता है। सामान रखने के लिए इसमें 1,203 लीटर का स्टैंडर्ड बूट स्पेस है, जिसे रियर सीट फोल्ड करने के बाद बढ़ाकर 2,425 लीटर तक किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी की बात करें तो Xiaomi Skynomad N70 में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। यह Xiaomi के HyperOS पर काम करता है। डैशबोर्ड पर 16.1 इंच का 3K सेंट्रल डिस्प्ले और 8.88 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा 20 इंच का हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है। रियर पैसेंजर्स के लिए 21.4 इंच का एंटरटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। केबिन में 9 लीटर का कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर भी मिलता है, जो कूलिंग और हीटिंग दोनों को सपोर्ट करता है।
सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस के लिए दोनों वेरिएंट में Xiaomi का HAD यानी Hyper Autonomous Driving सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके लिए Nvidia Thor प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सेंसर सेटअप में फ्रंट LiDAR, 4D मिलीमीटर-वेव रडार और 11 हाई-डेफिनिशन कैमरे शामिल हैं। Xiaomi इस ADAS सॉफ्टवेयर को लाइफटाइम फ्री दे रही है। सिस्टम वॉयस-कंट्रोल्ड ड्राइविंग, ऑटोमैटिक लेन चेंज और अंडरग्राउंड पार्किंग में पार्किंग-स्पेस लेवल नेविगेशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।
Xiaomi Skynomad N70 Pro की कीमत 2,09,900 युआन रखी गई है। भारतीय करेंसी में यह करीब ₹29.50 लाख के आसपास बैठती है। वहीं N70 Max की लॉन्च कीमत 2,39,900 युआन है, जो करीब ₹33.75 लाख के बराबर है। बता दें कि N70 Max ये लॉन्च प्राइस है। इसका प्री-सेल प्राइस 2,59,900 युआन है। इसे कुल छह कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिनमें Distant Mountain Green, Butterfly Valley Blue, Cool Khaki, Volcanic Gray, Pearl White और Obsidian Black शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G