85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत

Trek Inbound Plus में Bosch 250 W हब लाइन मोटर लगी है जो इसे 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ा सकती है।

85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Trek

Trek Inbound Plus कंपनी की लेटेस्ट ई-बाइक है जो लम्बी रेंज ऑफर करती है।

ख़ास बातें
  • Trek Inbound Plus में Bosch 250 W हब लाइन मोटर लगी है
  • यह 85 Nm टॉर्क पैदा करती है
  • इसमें 360 Wh और 600 Wh Bosch PowerTube बैटरी का विकल्प मिल जाता है
विज्ञापन

Trek Inbound Plus नई इलेक्ट्रिक बाइक को Trek की ओर से लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट ई-बाइक है जो लम्बी रेंज ऑफर करती है। इसमें Bosch बैटरी, और डिस्प्ले लगा है। यह सिंगल चार्ज में 85km तक जा सकती है। कंपनी ने इसे 7 कंफिग्रेशन में लॉन्च किया है। इसमें शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं। कंपनी ने मजबूत एल्युमीनियम फॉर्क इसमें लगाया है। Bontrager Giron Comp टायर्स से लैस यह बाइक हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Trek Inbound Plus Price

Trek Inbound+ सात अलग-अलग कंफिग्रेशन में उपलब्ध है। ईलेक्ट्रिक बाइक की यूरोप में कीमत €2,099 (लगभग 2,32,000 रुपये) से शुरू होती है। कलर वेरिएंट्स में डार्क स्टार, लैवेंडर हेज, बफ बेज और डेजर्ट सेज जैसे विकल्प मिल जाते हैं। Trek की ऑफिशियल वेबसाइट से ई-बाइक को खरीदा जा सकता है। 

Trek Inbound Plus E-Bike Range, Features

Trek Inbound Plus कंपनी की लेटेस्ट कम्यूटर ई-बाइक है जो आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आती है। Trek Inbound Plus में Bosch 250 W हब लाइन मोटर लगी है जो इसे 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ा सकती है। यह 85 Nm टॉर्क पैदा करती है। दो फ्रेम विकल्पों के साथ यह इलेक्ट्रिक बाइक 7 कंफिग्रेशन में खरीदी जा सकती है। इसमें 360 Wh और 600 Wh Bosch PowerTube बैटरी का विकल्प मिल जाता है जो सिंगल चार्ज में क्रमश: 50 किलोमीटर, और 85 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है। 

ई-बाइक में एल्युमिनियम फ्रेम लगा है, जिसका वजन 18.40 किलोग्राम है। ई-बाइक अधिकतम 136 किलोग्राम भार सहन कर सकती है। शॉक एब्जॉर्बर फीचर्स में मजबूत एल्युमीनियम फॉर्क और Bontrager Giron Comp टायर शामिल हैं। हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक इसे तुरंत रोकने में सक्षम हैं। Trek Inbound Plus में Bosch Purio डिस्प्ले मिलता है। इसमें बैटरी लेवल, करंट, स्पीड और दूसरी जानकारी दिखाई देती है।

इलेक्ट्रिक बाइक में गेट्स साइडट्रैक बेल्ट ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है जो कि आम चेन से बहुत अलग है और इसे कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा ई-बाइक में एडजस्टेबल स्टेम, SP कनेक्ट माउंट और इंटीग्रेटेड लाइट्स मिलती हैं। इसमें फेंडर्स भी शामिल हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »