• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत

Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत

Xiaomi ने 7-सीटर Skynomad N90 Max SUV चीन में लॉन्च की है, जो 1705km तक की कुल रेंज देती है।

Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Skynomad N90 Max 1705km रेंज वाली नई 7-सीटर EREV SUV है

ख़ास बातें
  • Xiaomi N90 Max SUV में 1705km तक की कुल रेंज मिलेगी
  • SUV में 76kWh बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है
  • 12 एयरबैग, LiDAR और 700 TOPS Nvidia Thor चिप मिलेगी
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपनी नई बड़ी इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi Skynomad N90 Max को लॉन्च कर दिया है। यह एक Extended Range Electric Vehicle यानी EREV SUV है, जिसमें 7 लोगों के बैठने की क्षमता है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें स्टैंडर्ड N90 Max के अलावा कैंपिंग पसंद करने वालों के लिए N90 Max Explorer Edition भी शामिल है। SUV में 76kWh की बड़ी बैटरी, डुअल मोटर, 1.5T रेंज एक्सटेंडर और 1,705km तक की कुल रेंज मिलती है। इसके अलावा इसमें 700 TOPS Nvidia Thor चिप, LiDAR और 12 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Xiaomi Skynomad N90 Max की चीन में शुरुआती कीमत 2,69,900 युआन रखी गई है। भारतीय करेंसी में यह करीब ₹37.98 लाख के आसपास बैठती है। वहीं इसका खास N90 Max Explorer Edition 2,99,900 युआन में लॉन्च किया गया है, जिसकी भारतीय कीमत करीब ₹42.20 लाख के आसपास होती है।

Explorer Edition की सबसे खास बात इसमें दिया गया इलेक्ट्रिक पॉप-अप रूफ कैंपिंग केबिन है, जिसे खास तौर पर कैंपिंग पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें दो लोगों के सोने की जगह है।

Skynomad N90 Max में Xiaomi ने क्रॉस-शेप डिजाइन वाले Dragonfly हेडलाइट्स दिए हैं। इनके साथ एक्सटेंडेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक हेडलाइट्स 624 मीटर तक हाई-बीम रेंज और 180 डिग्री वाइड-एंगल लो-बीम कवरेज देती हैं। SUV की लंबाई 5,285mm, चौड़ाई 1,998mm और ऊंचाई 1,825mm है। इसका व्हीलबेस 3,080mm है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.255 है।

खास बात यह है कि कार में एयर इनटेक को बोनट के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इससे SUV 750mm तक की वॉटर-वेडिंग डेप्थ को संभाल सकती है और इमरजेंसी फ्लोटिंग क्षमता भी दी गई है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 21-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। Skynomad N90 Max के इंटीरियर को काफी फ्लेक्सिबल बनाया गया है। इसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट दिया गया है, जिसके जरिए 11 अलग-अलग इंटीरियर स्पेस कॉन्फिगरेशन तैयार किए जा सकते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

सीटों को फोल्ड करने के बाद इसमें अधिकतम 1,831 लीटर तक स्टोरेज स्पेस मिलता है। फ्रंट और सेकेंड रो की सीटों में Zero Gravity फंक्शन दिया गया है। इनमें मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। केबिन में रेल पर चलने वाला एक मूवेबल सेंट्रल आइलैंड दिया गया है। इसमें 9 लीटर का कंप्रेसर रेफ्रिजरेटर और कई एक्सपेंशन इंटरफेस मिलते हैं। इंटीरियर के लिए Xiaomi ने Ceramic Beige, Midnight Black और Mocha Brown कलर थीम पेश की हैं।

टेक्नोलॉजी की बात करें तो N90 Max में 16.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। यह Xiaomi के HyperOS पर काम करता है और इसके लिए Qualcomm 8650 कॉकपिट चिप का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने SUV में स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स के साथ प्रीमियम केबिन एक्सपीरियंस देने पर भी फोकस किया है।

परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi Skynomad N90 Max में 1.5T रेंज एक्सटेंडर और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है। इसका 1.5-लीटर टर्बो इंजन 112kW की पावर जनरेट करता है। फ्रंट मोटर 210kW यानी करीब 282hp और रियर मोटर 100kW यानी करीब 134hp की पावर देती है। SUV में 76kWh की NCM Dragonscale बैटरी दी गई है।

यह बैटरी SUV को 464km तक की CLTC प्योर इलेक्ट्रिक रेंज देती है। वहीं रेंज एक्सटेंडर के साथ इसकी कुल CLTC रेंज 1,705km तक पहुंच जाती है। फास्ट चार्जिंग की मदद से सिर्फ 15 मिनट में 285km तक की रेंज जोड़ी जा सकती है। बैटरी खत्म होने की स्थिति में इसका WLTC फ्यूल कंजम्पशन 6.26 लीटर प्रति 100km बताया गया है।

सेफ्टी के मामले में Xiaomi ने N90 Max में 2,200MPa का एम्बेडेड रोल केज दिया है। इसके अलावा SUV में 12 एयरबैग मिलते हैं। इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम के लिए इसमें 700 TOPS Nvidia Thor चिप दी गई है। इसके साथ Xiaomi का HAD XLA कॉग्निटिव मॉडल काम करता है।

हार्डवेयर में रूफ-माउंटेड LiDAR, रियर सॉलिड-स्टेट LiDAR, 4D मिलीमीटर-वेव रडार, 11 हाई-डेफिनिशन कैमरे और 12 अल्ट्रासोनिक रडार शामिल हैं। यह सिस्टम हाईवे और शहरी सड़कों पर नेविगेशन असिस्टेंस के साथ-साथ वैलेट पार्किंग जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। Xiaomi Skynomad N90 Max में फ्रंट में डबल-विशबोन और रियर में H-arm मल्टी-लिंक इंडिपेंडेंट सस्पेंशन दिया गया है। इसके साथ 5-लेवल एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन मिलता है। इसका मकसद अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन में बेहतर राइड क्वालिटी और ग्राउंड क्लीयरेंस उपलब्ध कराना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »