इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड

यूरोप में इस मार्केट में अगस्त में सेल्स 36 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,80,000 यूनिट्स की रही है। इसका बड़ा कारण यूरोप के बहुत से देशों में EVs पर मिलने वाली सब्सिडी है

इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड

भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप सबसे बड़ा मार्केट बन गया है

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में अगस्त में लगातार छठे महीने में EV की सेल्स बढ़ी है
  • यूरोप में इस सेगमेंट में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है
  • चीन में अगस्त में EV की सेल्स 11 प्रतिशत घटकर 10.3 लाख यूनिट्स की है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इंटरनेशनल मार्केट में अगस्त में लगातार छठे महीने में EVs की सेल्स बढ़ी है। यूरोप में इस सेगमेंट में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अमेरिका जैसे बड़े मार्केट्स में टैक्स क्रेडिट समाप्त होने का EVs की सेल्स पर असर पड़ रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में अगस्त में EVs की सेल्स लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 18.3 लाख यूनिट्स की रही है। इसके साथ ही इस वर्ष EVs की सेल्स लगभग 1.34 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच गई है। यूरोप में EVs पर सब्सिडी मिलने से डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका जैसे बड़े मार्केट में EVs पर टैक्स क्रेडिट समाप्त होने का सेल्स पर असर पड़ा है। पिछले वर्ष सितंबर में अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली सरकार ने इस सेगमेंट के लिए दिए जाने वाले टैक्स क्रेडिट को बंद कर दिया था।  

यूरोप में इस मार्केट में अगस्त में सेल्स 36 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,80,000 यूनिट्स की रही है। इसका बड़ा कारण यूरोप के बहुत से देशों में EVs पर मिलने वाली सब्सिडी है। चीन में अगस्त में EVs की सेल्स 11 प्रतिशत घटकर लगभग 10.3 लाख यूनिट्स की रही है। चाइनीज EV मेकर्स की ग्रोथ के लिए एक्सपोर्ट पर निर्भरता बढ़ी है। नॉर्थ अमेरिका में EVs की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 33 प्रतिशत घटकर लगभग 1,40,000 यूनिट्स की है। अमेरिका में पिछले वर्ष सितंबर में टैक्स क्रेडिट की समाप्ति से पहले इस मार्केट में डिमांड तेजी से बढ़ी थी। इंटरनेशनल मार्केट के बाकी हिस्से में EVs की सेल्स लगभग 97 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,90,000 यूनिट्स की रही है। 

भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इससे देश में बने EVs की इंटरनेशनल मार्केट में लोकप्रियता बढ़ने का संकेत मिल रहा है। भारत से इलेक्ट्रिक कारों का सबसे अधिक एक्सपोर्ट स्पेन को किया गया था। यह एक्सपोर्ट लगभग 14.64 करोड़ डॉलर का है। देश से EVs के कुल एक्सपोर्ट में स्पेन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत की है। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में यूरोप को 4,007 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का एक्सपोर्ट किया गया है। इसके बाद इस एक्सपोर्ट में दूसरे स्थान पर ब्रिटेन है। पहली तिमाही में ब्रिटेन को लगभग 7.87 करोड़ डॉलर के EVs का एक्सपोर्ट किया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »