iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर

Apple ने बीते हफ्ते भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया था और आज से इन बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है।

iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर

Photo Credit: Apple

iPhone 18 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro अब Blinkit पर सभी 4 कलर्स में उपलब्ध हो गया है।
  • iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • iPhone 18 Pro Max, Watch S12 और Airpods 5 भी Blinkit पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

Apple ने बीते हफ्ते भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया था और आज से इन बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। सबसे खास बात यह है कि iPhone 18 Pro को तुरंत खरीदा जा सकता है और घर पर डिलीवरी मिल जाएगी, क्योंकि यह क्विक कॉमर्स साइट Blinkit पर भी उपलब्ध हो गया है। iPhone 18 Pro में Apple A20 Pro चिपसेट के साथ कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम मिलता है। यहां हम आपको iPhone 18 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Blinkit से खरीदें iPhone 18 Pro 
iPhone 18 Pro अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit पर सभी 4 कलर्स में उपलब्ध हो गया है। जल्द ही iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Airpods 5 पर यहां पर उपलब्ध होगा। ग्राहक दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में इसे खरीद सकते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

Blinkit के संस्थापक अलबिंदर ढींडसा ने X पर एक पोस्ट में बताया कि iPhone 18 Pro उपलब्ध हो गया है और इसके अलावा इस साल नया iPhone 18 Pro Max, Apple Watch S12 और Airpods 5 भी आएगा। हमने @Apple के साथ पार्टनरशिप की है और उनके लेटेस्ट प्रोडक्ट्स को लॉन्च के दिन ही दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में Blinkit कस्टमर्स तक पहुंचा रहे हैं!

बैंक ऑफर से बचत
Blinkit से iPhone 18 Pro खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के ईएमआई के ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।


iPhone 18 Pro Features & Specifications
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1320×2868 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Apple A20 Pro प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप के मामले में 18 Pro के रियर में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 18 Pro में सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है और  सिंगल चार्ज में 24 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »