• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Bajaj Auto का नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, Ola Electric को मिलेगी टक्कर

Bajaj Auto का नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, Ola Electric को मिलेगी टक्कर

बजाज ऑटो के नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन का टीजर दिया है

Bajaj Auto का नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, Ola Electric को मिलेगी टक्कर

इसके प्राइस को कम रखने के लिए कंपनी ने प्रीमियम डिस्प्ले के बजाय साधारण LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है

ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो के नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • कंपनी के मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से इसका प्राइस कम हो सकता है
  • आगामी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया टेल-लाइट सेटअप दिया गया है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto के Chetak ब्रांड के तहत नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की तुलना में इसका प्राइस कम रखा जा सकता है। देश के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स मार्केट में कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सकता है। 

बजाज ऑटो के नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 14 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके डिजाइन का टीजर दिया है। आगामी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया टेल-लाइट सेटअप दिया गया है। इसमें स्लीक दिखने वाली हॉरिजॉन्टल LED स्ट्रिप दी गई है। इसके दोनों एंड पर इंडिकेटर्स हैं और इनके ऊपर चेतक ब्रांडिंग दिख रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स हैं। 

आगामी चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके प्राइस को कम रखने के लिए कंपनी ने प्रीमियम डिस्प्ले के बजाय साधारण LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। बजाज ऑटो की मौजूदा चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज के प्राइसेज 99,500 रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। पिछले वर्ष कंपनी ने Chetak 3001 को लॉन्च किया था। इसे एक नए EV आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जिसमें फ्लोर पर 3.0 kWh की बैटरी दी गई है। इससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेंटर ऑफ ग्रेविटी को कम करने में सहायता मिलती है। इससे स्टेबिलिटी बढ़ने के साथ ही अधिक स्पेस भी उपलब्ध होता है। 

Chetak 3001 का प्राइस 99,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसकी सर्टिफाइड रेंज लगभग 127 किलोमीटर की है। इसके साथ बजाज ऑटो ने 750 W के चार्जर की पेशकश की है। इस चार्जर से चेतक 3001 की बैटरी को लगभग 3.50 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह इस सेगमेंट में सबसे जल्द चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। चेतक 3001 में TecPac टेक्नोलॉजी का भी विकल्प है। यह अपने सेगमेंट में मेटल बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी के Chetak 3503 में 3.5 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो की बड़ी हिस्सेदारी है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »