• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • बजाज ऑटो जल्द लॉन्च कर सकती है चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अफोर्डेबल वेरिएंट

बजाज ऑटो जल्द लॉन्च कर सकती है चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अफोर्डेबल वेरिएंट

कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का एंट्री-लेवल वेरिएंट लाने की तैयारी की है। इसका प्राइस लगभग एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो सकता है

बजाज ऑटो जल्द लॉन्च कर सकती है चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अफोर्डेबल वेरिएंट

कंपनी ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • बजाज चेतक का प्राइस लगभग 1.23 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये का है
  • नए चेतक की सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट जल्द लॉन्च हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपडेटेड वर्जन पेश किया गया था। इसके प्राइस में भी बढ़ोतरी हुई थी। कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का एंट्री-लेवल वेरिएंट लाने की तैयारी की है। इसका प्राइस लगभग एक लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो सकता है। 

बजाज चेतक का प्राइस लगभग 1.23 लाख रुपये से 1.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का है। बजाज ऑटो के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Rakesh Sharma ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अफोर्डेबल वेरिएंट लाने का संकेत दिया है। इसकी कॉस्ट को घटाने के लिए इसमें हब मोटर और स्मॉल बैटरी हो सकती है। केंद्र सरकार की ओर से FAME सब्सिडी को समाप्त करने और अस्थायी EMPS इंसेंटिव के इस वर्ष जुलाई तक मिलने के कारण इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बिक्री में बड़ी गिरावट से बचने के लिए अधिकतर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने प्राइसेज को ज्यादा नहीं बढ़ाया है। 

कंपनी ने मार्च में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। बजाज ऑटो का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल है, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है, जिससे यह मौजूदा वर्जन से अलग दिखता है। 

इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बॉडी मेटल की है और इसमें चार्जर दिया गया है, जो चार घंटे में बैटरी को पूरी तरह चार्ज कर सकता है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए बजाज ऑटो ने Chetak Technology नाम से एक यूनिट बनाई थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »