बजाज ऑटो जल्द लॉन्च करेगी CNG मोटरसाइकिल

कंपनी के पास CNG थ्री-व्हीलर बनाने की विशेषज्ञता है और इसका इस्तेमाल इस मोटरसाइकिल में किया जा सकता है

बजाज ऑटो जल्द लॉन्च करेगी CNG मोटरसाइकिल

यह मोटरसाइकिल की एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • यह 110-125 cc के बीच की हो सकती है
  • इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है
  • इस मोटरसाइकिल को Bajaj Bruzer कहा जाएगा
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने पहली CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी की है। कंपनी के पास CNG थ्री-व्हीलर बनाने की विशेषज्ञता है और इसका इस्तेमाल इस मोटरसाइकिल में किया जा सकता है। यह 110-125 cc के बीच की हो सकती है। इससे पहले कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के कुछ फीचर्स की जानकारी दी थी। 

बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने बताया कि CNG मोटरसाइकिल को जून में लॉन्च किया जाएगा। इसे Bajaj Bruzer कहा जाएगा। इससे CO2 इमिशन में लगभग 50 प्रतिशत की कमी होगी। इस मोटरसाइकिल को चलाने की कॉस्ट भी किफायती होगी। यह पेट्रोल और CNG दोनों पर चलाई जा सकेगी। हालांकि, इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है। इसका कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट अधिक होना है। बजाज ऑटो की Pulsar मोटरसाइकिल की सेल्स जल्द 20 लाख यूनिट्स को पार कर सकती है। कंपनी के लिए यह सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल्स में शामिल है। इसे 2001 में लॉन्च किया गया था। 

इस वर्ष बजाज ऑटो 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले वर्ष कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में खरीदा जा सकता है। 

इसमें एकLCD डिजिटल कंसोल, प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसके हेडलैम्प, इंडिकेटर्स और सेंट्रल ट्रिम एलिमेंट्स की चारकोल ब्लैक फिनिश है, जिससे यह मौजूदा वर्जन से अलग दिखता है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 108 किलोमीटर की है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसकी वास्तविक रेंज लगभग 90 किलोमीटर है। इसके बैटरी साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 2.88 kWh की है। इसमें 4.2 kW की PMS मोटर है जो 20  Nm का पीक टॉर्क देती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »