बजाज ऑटो की हर महीने 10,000 Triumph मोटरसाइकिल्स बनाने की तैयारी

पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च के बाद से कंपनी ने Triumph Speed 400 और Triumph Scrambler 400 X की लगभग 42,000 यूनिट्स बेची हैं

बजाज ऑटो की हर महीने 10,000 Triumph मोटरसाइकिल्स बनाने की तैयारी

प्रीमियम मोटरसाइकिल्स के मार्केट में कंपनी का अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का टारगेट है

ख़ास बातें
  • बजाज ऑटो के प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड्स में KTM और Dominar शामिल हैं
  • कंपनी ने पहली CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करने की भी तैयारी की है
  • इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने इस वर्ष सितंबर तक प्रत्येक महीने Triumph मोटरसाइकिल्स की 10,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बनाई है। प्रीमियम मोटरसाइकिल्स के मार्केट में कंपनी का अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का टारगेट है। इसमें Triumph मोटरसाइकिल्स का बड़ा योगदान होगा। 

पिछले वर्ष जुलाई में लॉन्च के बाद से कंपनी ने Triumph Speed 400 और Triumph Scrambler 400 X की लगभग 42,000 यूनिट्स बेची हैं। बजाज ऑटो के प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड्स में KTM और Dominar शामिल हैं। ब्रिटेन की मोटरसाइकिल कंपनी Triumph के साथ पार्टनरशिप में बजाज ऑटो इन मोटरसाइकिल्स को अपनी फैक्टरी में बना रही है। हालांकि, इस सेगमेंट में Royal Enfield का पहला स्थान है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो क टू-व्हीलर की कुल बिक्री में Triumph मोटरसाइकिल्स की हिस्सेदारी 2.1 प्रतिशत की थी। 

कंपनी ने पहली CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करने की भी तैयारी की है। इसके पास CNG थ्री-व्हीलर बनाने की विशेषज्ञता है और इसका इस्तेमाल इस मोटरसाइकिल में किया जा सकता है। यह 110-125 cc के बीच की हो सकती है। इससे पहले बजाज ऑटो ने इस मोटरसाइकिल के कुछ फीचर्स की जानकारी दी थी। हाल ही में बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने बताया था कि CNG मोटरसाइकिल को जून में लॉन्च किया जाएगा। इसे Bajaj Bruzer कहा जाएगा। इससे CO2 इमिशन में लगभग 50 प्रतिशत की कमी होगी। 

इस मोटरसाइकिल को चलाने की कॉस्ट भी किफायती होगी। यह पेट्रोल और CNG दोनों पर चलाई जा सकेगी। हालांकि, इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है। इसका कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट अधिक होना है। बजाज ऑटो की Pulsar मोटरसाइकिल की सेल्स जल्द 20 लाख यूनिट्स को पार कर सकती है। कंपनी के लिए यह सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल्स में शामिल है। इस वर्ष बजाज ऑटो 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले वर्ष कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया था। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज भी बढ़ाई गई है। कंपनी ने इसकी सप्लाई बढ़ाने की भी कोशिश की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »