• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • बजाज ऑटो लॉन्च कर सकती है EV के लिए नया ब्रांड, चेतक इलेक्ट्रिक की बढ़ रही सेल्स

बजाज ऑटो लॉन्च कर सकती है EV के लिए नया ब्रांड, चेतक इलेक्ट्रिक की बढ़ रही सेल्स

बजाज ऑटो इस सप्ताह नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। चेतक इलेक्ट्रिक के पिछले वर्जन की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए जा सकते हैं

बजाज ऑटो लॉन्च कर सकती है EV के लिए नया ब्रांड, चेतक इलेक्ट्रिक की बढ़ रही सेल्स

हाल ही में कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया था

ख़ास बातें
  • कंपनी EV के लिए जल्द एक नया ब्रांड लॉन्च कर सकती है
  • बजाज ऑटो इस सप्ताह नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी
  • चेतक इलेक्ट्रिक के पिछले वर्जन की तुलना में इसमें कुछ सुधार हो सकते हैं
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिजनेस को बढ़ाने की तैयारी है। कंपनी EV के लिए जल्द एक नया ब्रांड लॉन्च कर सकती है। इस सेगमेंट में कंपनी के पास चेतक इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर मौजूद हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj के हवाले से बताया गया है कि अगली तिमाही में कंपनी इस सेगमेंट में नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। बजाज ऑटो को इलेक्ट्रिक चेतक, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। बजाज ऑटो का टारगेट अगले वित्त वर्ष में अपनी EV की सेल्स को बढ़ाकर लगभग पांच लाख यूनिट्स करने का है। कंपनी की योजना EV के लिए एक नया ब्रांड लॉन्च करने की भी है। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक कार्गे थ्री-व्हीलर के सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी लगभग 36 प्रतिशत की है। 

बजाज ऑटो इस सप्ताह नया चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। चेतक इलेक्ट्रिक के पिछले वर्जन की तुलना में इसमें कुछ सुधार किए जा सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया था। इसमें नया डिस्प्ले, कनेक्टिविटी के अधिक विकल्प और बेहतर हार्डवेयर दिया गया था। चेतक इलेक्ट्रिक के नए वर्जन में चेसिस में बदलाव के साथ ही स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के मौजूदा वर्जन में केवल 21 लीटर का स्टोरेज स्पेस है। नए चेतक 3201 स्पेशल एडिशन में क्विलटेड सीट दी गई थी। इसके टॉप-एंड वेरिएंट में Brooklyn Black पेंट है। इसकी सिंगल चार्ज में ARAI सर्टिफाइड रेंज 136 किलोमीटर की है। यह 73 kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेतक ऐप के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ऑटो हैजार्ड लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने बताया था कि Chetak Premium, Chetak Urbane (3202) और नए Chetak 3201 स्पेशल एडिशन के लिए केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) की स्वीकृति मिली है। बजाज ऑटो ने जुलाई में दुनिया की पहली CNG से चलने वाली मोटरसाइकिल Freedom 125 लॉन्च की थी। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के प्राइस में कमी की है। इसके प्राइस को 10,000 रुपये तक घटाया है। इसका लॉन्च पर शुरुआती प्राइस लगभग 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का था। इस मोटरसाइकिल को चलाने की कॉस्ट पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  3. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  5. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  6. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  8. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  9. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  10. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »