EV के बिजनेस में एंट्री कर सकती है अनिल अंबानी की Reliance Infrastructure

इस बिजनेस के लिए Reliance Infrastructure ने चीन की EV मेकर BYD के एक पूर्व एग्जिक्यूटिव को हायर किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2024 15:00 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने चीन की EV मेकर BYD के एक पूर्व एग्जिक्यूटिव को हायर किया है
  • मुकेश अंबानी की रिलायंस की भी EV के लिए बैटरी बनाने की योजना है
  • अंबानी बंधुओं के बीच 2005 में पारिवारिक कारोबार का बंटवारा हुआ था

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रहे Anil Ambani की कंपनी Reliance Infrastructure की इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। इस बिजनेस के लिए Reliance Infrastructure ने चीन की EV मेकर BYD के एक पूर्व एग्जिक्यूटिव को हायर किया है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अनिल अंबानी की इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए फैक्टरी लगाने से जुड़ी कॉस्ट की स्टडी के लिए कंसल्टेंट्स को भी हायर किया है। इस फैक्टरी की शुरुआती वार्षिक कैपेसिटी लगभग 2.5 लाख यूनिट्स की हो सकती है। इसके अलावा Reliance Infrastructure 10 गीगावॉट आवर (GWh) की कैपेसिटी वाली बैटरी बनाने की फैक्टरी पर भी विचार कर रही है। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और Reliance Industries (RIL) के प्रमुख,  Mukesh Ambani के छोटे भाई Anil Ambani की कुछ कंपनियां घाटे में हैं। 
Advertisement

अंबानी बंधुओं के बीच 2005 में पारिवारिक कारोबार का बंटवारा हुआ था। मुकेश अंबानी की Reliance Industry भी EV के लिए बैटरी बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। हाल ही में रिलायंस ने बैटरी सेल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए केंद्र सरकार से इंसेंटिव हासिल करने की बिड जीती थी। अगर अनिल अंबानी की कंपनी की EV की आगे बढ़ती है तो तेजी से बढ़ते EV मार्केट में अंबानी बंधुओं के बीच कॉम्पिटिशन हो सकता है। 

सरकार की योजना 2030 तक ऑटोमोबाइल की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की है। देश में पिछले वर्ष लगभग 42 लाख कारों की बिक्री हुई थी। इनमें इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कम की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी EV योजना के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज भी पार्टनर्स की तलाश कर रही है। देश के EV मार्केट में Tata Motors का पहला स्थान है। इसके पास इस मार्केट में लगभग 70 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki और दक्षिण कोरिया की Hyundai Motors भी अगले वर्ष तक अपने EV लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। ह्यंडई ने इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगभग 2.4 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी की अगले वर्ष अपना दूसरा प्लांट भी शुरू करने की योजना है। इससे ह्यंडई को EV और अन्य व्हीकल्स की डिमांड को पूरा कर सकेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.