iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान

Apple के लिए यह साल नए डिवाइस के लिहाज से काफी बड़ा साबित होने वाला है।

iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान

Photo Credit: Apple

iPhone 17 Pro में 48MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • MacBook Pro में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • MacBook में 12.9 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iPhone 17 में A19 चिपसेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

Apple के लिए यह साल नए डिवाइस के लिहाज से काफी बड़ा साबित होने वाला है। टेक दिग्गज कंपनी बीते साल की तरह कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला है। खबरों के अनुसार, Apple 2026 की शुरुआत में कई बड़े प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत इसी महीने के आखिर तक iPhone 17e से हो सकती है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में 5 नए प्रोडक्ट लॉन्च होने की उम्मीद है। बजट iPhone के अलावा कंपनी नए MacBook मॉडल भी लॉन्च कर सकती है, जिनमें अब तक का सबसे स्लिम मैकबुक भी शामिल है। इतना ही नहीं iPad को भी अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17e
iPhone 17e बीते साल लॉन्च हुए iPhone 16e का अपग्रेड वर्जन होगा। यह iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती iPhone होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस बार iPhone 17 में बदलाव शामिल हो सकता है, जिनमें iPhone 17 का A19 चिपसेट भी शामिल है। iPhone 16e में MagSafe का सपोर्ट नहीं था, लेकिन ऐसा लगता है कि iPhone 17e MagSafe के साथ कंपेटिबल हो सकता है। डिस्प्ले के बेजल भी स्लिम हो सकते हैं, लेकिन नॉच शायद बरकरार रहेगा। भारत में आईफन की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Apple MacBook Pro
Apple नए M5 Pro और M5 Max चिपसेट वाले अपडेटेड MacBook Pro लैपटॉप पेश कर सकता है। कंपनी ने बीते साल M5 MacBook Pro लॉन्च किया था। उम्मीद है कि M5 Pro और M5 Max डिवाइस का डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि, MacBook Pro को आने वाले समय में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल आने वाले मॉडल्स में LCD पैनल ही रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, नए MacBook Pro मॉडल इस साल मार्च में लॉन्च हो सकते हैं।

Apple M5 MacBook Air
MacBook Air मॉडल्स के लॉन्च के कुछ समय बाद ही M5 प्रोसेसर वाला अपडेटेड MacBook Pro भी लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसका डिजाइन और अन्य स्पेसिफिकेशंस M4 MacBook Air के समान ही रहने की संभावना है। MacBook Air की कीमत में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है और बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये ही रहेगी।

Apple MacBook
Apple काफी समय से एक किफायती MacBook पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कम लागत वाला MacBook इस साल मार्च में लॉन्च हो सकता है। टेक दिग्गज लागत कम रखने के लिए iPhone 16 Pro का A18 Pro प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है। इस डिवाइस में 12.9 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है। यह डिवाइस येल्लो, पिंक और ब्लू जैसे कुछ कलर के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। किफायती MacBook की कीमत लगभग $699 (लगभग 63,400 रुपये) हो सकती है।

Apple iPad लाइनअप
Apple नए आईफोन और अपडेटेड MacBook के साथ-साथ Apple बेस iPad और iPad Air को भी अपडेट कर सकता है। 12वीं जेन के iPad में iPhone 16 का A18 चिपसेट होगा, जबकि iPad Air में M4 चिपसेट होगा। हालांकि, दोनों डिवाइसेज का डिजाइन अलग होगा। 12वीं जेन का iPad और M4 iPad Air 2026 के पहले छमाही में लॉन्च होंगे। जैसे कि भारत में 11वीं जेन वाले iPad की कीमत 34,900 रुपये है, जबकि M3 iPad Air की कीमत 59,900 रुपये थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 17e, Budget iPhone, MacBook, iPad
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »