• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर

फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर

फोन से इंटरनेट शेयर करने के लिए हॉटस्पॉट का उपयोग किया जाता है।

फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर

Photo Credit: Unsplash/Franck

हॉटस्पॉट से इंटरनेट शेयर कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • बिना इंटरनेट रहने का मतलब है डिजिटल दुनिया से डिस्कनेक्ट हो जाना।
  • हॉटस्पॉट ऑन किए वायरलेस तरीके से इंटरनेट शेयर हो सकता है।
  • ब्लूटूथ टेदरिंग के जरिए फोन से इंटरनेट साझा हो सकता है।
विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के इस दौर में बिना इंटरनेट रहने का मतलब है कि डिजिटल दुनिया से डिस्कनेक्ट होकर अलग हो जाना। अगर कुछ समय के लिए भी आपके फोन में इंटरनेट न मिले तो कई काम रुक सकते हैं, जैसे आप कुछ जरूरी जानकारी सर्च कर रहे हैं, किसी से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर बात कर रहे हैं या फिर कोई ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं और इंटरनेट खत्म हो जाए तो ऐसे में आप किसी से हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट मांगते हैं या फिर समान जरूरत होने पर सामने वाले के साथ इंटरनेट साझा भी कर सकते हैं। आमतौर पर इंटरनेट शेयर करने के लिए हॉटस्पॉट का उपयोग किया जाता है। मगर आज हम एक ऐसी तरकीब के बारे में बात कर रहे हैं, जिससे हॉटस्पॉट ऑन किए बिना ही वायरलेस तरीके से ही इंटरनेट साझा किया जा सकता है या लिया जा सकता है। आइए बिना हॉटस्पॉट ऑन किए वायरलेस तरीके से इंटरनेट शेयर करने की तरकीब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिना हॉटस्पॉट ऑन किए कैसे साझा करें इंटरनेट

अगर आप भी बिना हॉटस्पॉट ऑन किए दूसरों के साथ अपने फोन से इंटरनेट साझा करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना है।

Latest and Breaking News on NDTV


सेटिंग्स में जाने के बाद आपको 'नेटवर्क एंड इंटरनेट' विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है। अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में आपको यह ऑप्शन अलग-अलग जगह नजर आ सकता है तो ऐसे में आप हॉटस्पॉट पर जा सकते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV


उसके बाद आपको 'हॉटस्पॉट एंड टेदरिंग' का विकल्प नजर आएगा, जिस पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।

Latest and Breaking News on NDTV


फिर आपको 'ब्लूटूथ टेदरिंग' का विकल्प नजर आएगा।

Latest and Breaking News on NDTV


आपको 'ब्लूटूथ टेथरिंग' के विकल्प पर टॉगल को स्लाइड करके चालू करना है।


अब आप अपने फोन का इंटरनेट बिना हॉटस्पॉट ऑन किए ही दूसरों लोगों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »