Motorola का फ्लिप स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Razr 60 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
Motorola ने बीते साल Motorola Razr 60 लॉन्च किया था। अगर आपने अधिक कीमत होने की वजह से तब इसे नहीं खरीदा था तो अब Motorola का फ्लिप स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। मोटोरोला की आधिकारिक साइट पर बैंक ऑफर के जरिए भारी बचत हो रही है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,500mAh की बैटरी दी गई है। आइए Motorola Razr 60 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Razr 60 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट आधिकारिक वेबसाइट पर 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी।
Motorola Razr 60 में 6.9 इंच की बड़ी pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं दूसरी 3.6 इंच की कवर डिस्प्ले है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400X चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, 5जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Razr 60 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Motorola Razr 60 में AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें कवर स्क्रीन पर Gemini का उपयोग, Catch Me Up फीचर पर्सनलाइज्ड नोटिफिकेशन समरी प्रदान करता है, Pay Attention लाइव ट्रांसलेशन के साथ स्पीकर्स पहचान करता है, Text to Sticker स्टिकर्स क्रिएट करता है और AI Playlist Studio मूड के हिसाब से म्यूजिक प्लेलिस्ट तैयार करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू