Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco X8 Pro का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है

Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन को अगले महीने Poco X8 Pro Max के साथ लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है
  • Poco X8 Pro में 12 GB का RAM हो सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco X7 Pro की जगह ले सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Poco का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Poco X8 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Poco X7 Pro की जगह ले सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Xiaomi 2511FPC34G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Poco X8 Pro का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,297 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 Ultra दिया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने Poco X8 Pro Max के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

हाल ही में बेल्जियम में  Xiaomi की वेबसाइट पर Poco X8 Pro को देखा गया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 42,900 रुपये), 8 GB + 512 GB का 449 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) और 12 GB+ 512 GB का 479 यूरो (लगभग 51,600 रुपये) का है। Poco X8 Pro को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किए गए Redmi Turbo 5 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन मेटल का फ्रेम और ग्लास बैक पैनल है। Redmi Turbo 5 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi Turbo 5 की 7,560 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »