Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G से हो रही है।

Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Oppo/Samsung/Realme

Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G

ख़ास बातें
  • Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है।
  • Realme P3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo ने भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G से हो रही है। Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर आता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। आइए Oppo K14x 5G, Samsung Galaxy F70e 5G और Realme P3 Lite 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G

कीमत

OPPO K14x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं Realme P3 Lite 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की 12,999 रुपये है।


डिस्प्ले

Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1604 पिक्सल, डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 625 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

बैटरी बैकअप

Oppo K14x 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P3 Lite 5G की 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Oppo K14x 5G एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर ओएस 16 पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चलता है। वहीं Realme P3 Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 काम करता है। 

प्रोसेसर


Oppo K14x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप 

Oppo K14x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme P3 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Oppo K14x 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Realme P3 Lite 5G में 4G, 5G, ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Rear design change feels like an upgrade
  • Long battery life
  • 45W fast charging
  • Display smoothness
  • कमियां
  • Few hardware downgrades
  • Same chipset as last year
  • Expensive than predecessor, while having a few upgrades
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1570 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा32-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1604 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  2. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  4. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  6. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. 14 हजार कर्मचारियों को निकालेगी Nokia, जानें वजह
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Redmi फोन! डिस्काउंट का बड़ा धमाका ऑफर
  9. Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
  10. इस देश ने लगाया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »