• होम
  • क्रिप्टोकरेंसी
  • ख़बरें
  • टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए बिड नहीं दे सकेंगी क्रिप्टो, रियल मनी गेमिंग फर्में, BCCI ने दी जानकारी

टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए बिड नहीं दे सकेंगी क्रिप्टो, रियल मनी गेमिंग फर्में, BCCI ने दी जानकारी

BCCI ने इस स्पॉन्सरशिप के लिए नया इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (IEOI) मांगा है। इसके लिए बिडिंग 16 सितंबर को बंद होगी

टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए बिड नहीं दे सकेंगी क्रिप्टो, रियल मनी गेमिंग फर्में, BCCI ने दी जानकारी

पिछले महीने देश में ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर बैन लगाया गया था

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो ट्रेडिंग को लेकर रेगुलेटर्स की ओर से आशंकाएं जताई गई हैं
  • देश में पिछले महीने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर बैन लगाया गया है
  • Dream Sports के पास टीम इंडिया के स्पॉन्सरशिप राइट्स रह चुके हैं
विज्ञापन

देश में हाल ही में ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर बैन लगाया था। इससे इस सेगमेंट से जुड़ी कंपनियों को अपना बिजनेस बंद करना होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को बताया है कि टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए क्रिप्टो और रियल मनी गेमिंग से जुड़ी कंपनियों को बिड करने की अनुमति नहीं होगी। 

BCCI ने इस स्पॉन्सरशिप के लिए नया इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (IEOI) मांगा है। इसके लिए बिडिंग 16 सितंबर को बंद होगी। इसमें बिड देने के लिए पार्टीज को पांच लाख रुपये (GST अतिरिक्त) के नॉन-रिफंडेबल भुगतान को जमा करना होगा। BCCI की ओर से दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार, इन स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए क्रिप्टो ट्रेडिंग, क्रिप्टो एक्सचेंज, क्रिप्टो टोकन, ऑनलाइन मनी गेमिंग, बेटिंग, गैंबलिंग या इस तरह की सर्विसेज से जुड़ी कंपनियों के बिड देने पर रोक है। इसमें कोई छूट नहीं दी जाएगी क्योंकि यह रोक प्रॉक्सी ब्रांडिंग और क्रिप्टो से जुड़ी कंपनियों के साथ अप्रत्यक्ष टाई-अप पर भी लागू होती है। 

पिछले महीने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल को संसद में पारित किया गया था। इस कानून के लागू होने के बाद देश में ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक लग जाएगी। इस कानून में ऑनलाइन मनी गेमिंग के दोषी पाए जाने पर 3 वर्ष तक की कैद या एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। इसके बाद Dream Sports, MPL और Zupee जैसी फैंटेसी स्पोर्ट्स से जुड़ी बड़ी कंपनियों ने बताया है कि वे वास्तविक रकम के साथ खेली जाने वाली गेम्स के बिजनेस को बंद करने की तैयारी कर रही हैं।  Dream Sports के पास टीम इंडिया के स्पॉन्सरशिप राइट्स रह चुके हैं। देश में क्रिप्टो ट्रेडिंग को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) सहित रेगुलेटर्स की ओर से आशंकाएं जताई जा चुकी हैं। 

टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप के लिए क्रिप्टो और ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग कंपनियों पर रोक लगाने से BCCI से एक स्पष्ट संकेत दिया है। देश में मार्केटिंग के नजरिए से यह सेगमेंट काफी महत्वपूर्ण है। इस रोक से क्रिप्टो से जुड़ी कंपनियों पर रेगुलेटर्स की सख्ती बढ़ने का भी पता चल रहा है। BCCI के इस कदम से अन्य खेल संगठनों पर भी क्रिप्टो सेगमेंट से दूरी बनाने का दबाव बन सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »