MG Motor ने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए लॉन्च किया Metaverse प्लेटफॉर्म

MGverse कहे जा रहे इस प्लेटफॉर्म के साथ कंपनी का उद्देश्य कस्टमर्स, पार्टनर्स और एंप्लॉयीज को एक साथ लाने का है

MG Motor ने कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए लॉन्च किया Metaverse प्लेटफॉर्म

इससे कंपनी को नई जेनरेशन के साथ अपने संबंध को और मजबूत करने में मदद मिलेगी

ख़ास बातें
  • कंपनी का उद्देश्य कस्टमर्स, पार्टनर्स और एंप्लॉयीज को एक साथ लाने का है
  • इससे कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकेगा
  • कुछ अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी मेटावर्स में शुरुआत की है
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल कंपनी MG Motor ने अपने कस्टमर्स और स्टेकहोल्डर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए एक Metaverse प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। MGverse कहे जा रहे इस प्लेटफॉर्म के साथ कंपनी का उद्देश्य कस्टमर्स, पार्टनर्स और एंप्लॉयीज को एक साथ लाने का है।

इससे यूजर्स को स्क्रीन्स और दूरी की बंदिशों के बिना एक ऐसे स्थान पर जाने में मदद मिलेगी जहां नई संभावनाओं की तलाश करने और नए एक्सपीरिएंस के लिए प्रत्येक व्यक्ति मौजूद हो सकता है। MG Motor की भारतीय यूनिट के चीफ कमर्शियल ऑफिसर Gaurav Gupta ने कहा, "डिजिटल टेक्नोलॉजीज में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। MGverse से यूजर्स वास्तविक दुनिया की तरह विजुलाइज्ड डेटा के साथ इंटरएक्ट कर सकेंगे। यह कंपनी के लिए मेटावर्स को क्रिएट करने का हमारा नजरिया है। इसमें हम और हमारे पार्टनर्स कस्टमर्स एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए लगातार इनोवेशन और सुधार करेंगे।" उन्होंने बताया कि इससे कंपनी को नई जेनरेशन के साथ अपने संबंध को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

इससे पहले जापान की ऑटोमोबाइल कंपनियों Nissan और Toyota ने मेटावर्स में शुरुआत की थी। इन कंपनियों की योजना अपने कस्टमर्स को वास्तविक लगने वाले वीडियो एक्सपीरिएंस से आकर्षित करने की है। इससे मेटावर्स में जापान का दबदबा भी बढ़ेगा। निसान और टोयोटा ने अपने ऑडिएंस को विभिन्न प्रकार के वर्चुअल इवेंट्स के साथ जोड़ने की तैयारी की है।

ये कंपनियां अपने शोरूम और कस्टमर सर्विस ऑफिस को डिजिटल तरीके से शुरू करने और बढ़ाने पर भी काम करेंगी। टोयोटा ने एक वर्चुअल वर्कप्लेस पेश किया है जिसमें उसके टीम मेंबर्स को डिजिटिल वर्जन में देखा जा सकता है। कंपनी ने इस मेटावर्स ऑफिस को अपनी टेक्निकल डिवेलपमेंट और ह्युमन रिसोर्स टीमों को सौंपा है। निसान ने मेटावर्स में अपनी निसान क्रॉसिंग गैलरी का एक वर्चुअल रिएलिटी (VR) वर्जन लॉन्च किया है। इसके लिए अमेरिका के स्टार्टअप VRChat के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेटावर्स में बनाई गई इस गैलरी की वास्तविक लोकेशन टोक्यो के गिंजा डिस्ट्रिक्ट में है। VR एरिया में नए Ariya इलेक्ट्रिक व्हीकल को देखा जा सकता है। इस शोरूम में बाद में व्हीकल के लॉन्च और अन्य इवेंट्स आयोजित करने की योजना है। देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिद्रा ने भी मेटावर्स में उतरने की योजना बनाई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Metaverse, Automobile, Innovation, Japan, Customers, Data, NISSAN, Platform, Video

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »